Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कनाडा में PM Modi के अपमान पर भड़की कांग्रेस, खालिस्तानियों के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कनाडा में PM Modi के अपमान पर भड़की कांग्रेस, खालिस्तानियों के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कनाडा में PM Modi के अपमान पर भड़की कांग्रेस, खालिस्तानियों के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग
    भारत और कनाडा के बीच रिश्ते रोज ख़राब ही होता जा रहा है। यहां बैठे खालिस्तानी भारत को उकसाने के लिए रोज घटिया हरकत कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कनाडा में खालिस्तानी तत्वों द्वारा किए गए उस विरोध प्रदर्शन की निंदा की, जिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर और कटआउट पर जूते चलाए गए और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को आग लगाया गया। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भारत विरोधी खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ बिना कोई देरी के आवश्यक कार्रवाई की मांग की।अधीर रंजन ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “बिना कुछ कहे मैं कनाडा में खालिस्तानी तत्वों के जघन्य कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं, जिन्होंने हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्डबोर्ड आकृति को लात मारने की हिम्मत की और भारतीय ध्वज को जला दिया। भारतीय सरकार को उन भारत विरोधी आतंकवादियों के खिलाफ सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए”

     

     

     

    खालिस्तानी समर्थकों ने तिरंगा जलाया

    मंगलवार को कनाडा के टोरंटो शहर में करीब 100 खालिस्तानियों ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को जला दिया। खालिस्तानियों के डर से कई हिंदू परिवार डर के साये में जी रहे हैं। आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से पहले भी कई बार कनाडा में रह रहे हिंदू परिवारों को देश छोड़ने की चेतावनी दी जा चुकी है।

     

     

     

    ट्रूडो के इस बयान पर शुरू हुआ विवाद

    जून महीने में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के कनाडा में हुई थी। बीते सप्ताह कनाडा की संसद में पीएम ट्रूडो ने इस आतंकी की हत्या में भारतीय एजेंट का हाथ बता दिया। उन्होंने वहां की पार्लियामेंट में कहा कि हमें इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता है। जिसके बाद भारत ने कनाडा से सबूत मांगा लेकिन कुछ नहीं मिला। उस बयान के बाद से दोनों देशों के बीच तल्खी बढ़ गयी है।

    कनाडा में PM Modi के अपमान पर भड़की कांग्रेस खालिस्तानियों के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवाइब्रेंट गुजरात समिट में बोले PM मोदी- 20 साल पहले छोटा सा बीज बोया था, आज वह वट वृक्ष है
    Next Article खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला का सहयोगी गिरफ्तार, 6 राज्यों के 51 ठिकानों पर NIA की छापेमारी जारी

    Related Posts

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.