Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वाइब्रेंट गुजरात समिट में बोले PM मोदी- 20 साल पहले छोटा सा बीज बोया था, आज वह वट वृक्ष है
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    वाइब्रेंट गुजरात समिट में बोले PM मोदी- 20 साल पहले छोटा सा बीज बोया था, आज वह वट वृक्ष है

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2023Updated:September 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    वाइब्रेंट गुजरात समिट में बोले PM मोदी- 20 साल पहले छोटा सा बीज बोया था, आज वह वट वृक्ष है
    अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है. पीएम मोदी अपने तय कार्कयक्रम के तहत अहमदाबाद के साइंस सिटी में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी के साथ गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद हैं. इस दौरान पिछले सालों में आयोजित हुई वाइब्रेंट समिट के सफर को फिल्म के जरिए दिखाया गया. बता दें कि इस साल वाइब्रेंट गुजरात आयोजन का 20 साल पूरा हो रहा है. 2003 में वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी. पीएम मोदी ने संबोधन में कहा, ‘गुजरात ने कई परेशानियों को झेला है. गुजरात ने भूकंप और अकाल का संकट झेला है, गुजरात ने आर्थिक संकट भी झेला है.’ पीएम मोदी ने कहा, ‘वाइब्रेंट समिट मेरे लिए मजबूत बांडिंग का प्रतीक है. ये वो ब्रांड हैं, जो सात करोड़ गुजरातियों के सामर्थ्य से जुड़ा हुआ है. पीएम ने कहा, ’20 साल पहले एक बीज बोया था, जो आज वो बीज वट वृक्ष बन गया है.’

     

     

     

    गौरतलब है कि इस वर्ष वाइब्रेंट गुजरात आयोजन का 20 साल पूरा हो रहा है. 2003 में वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम को शुरू किया गया था. पीएम मोदी आज दोपहर 1 बजे के करीब छोटा उदयपुर के बोडेली में 5200 करोड़ रुपये के परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं. इसके बाद दोपहर तीन बजे पीएम मोदी वडोदरा पहुंचने वाले हैं. यहां पर नर्मदा नदी पर बने पुल समेत कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं. करीब साढ़े तीन बजे नारी वंदना कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी का स्वागत होगा. इसके बाद पौने चार बजे पीएम मोदी वडोदरा से दिल्ली के लिए जाने वाले हैं.

     

     

     

    पीएम मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में साइंस सिटी में रोबोट प्रदर्शनी का दौरा किया. इस दौरान गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और सीएम भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद थे. वाइब्रेंट गुजरात के आधिकारिक ट्विटर हैंडल एक्स पर पोस्ट किया गया. “वाइब्रेंट गुजरात की शुरुआत 2003 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री) द्वारा राज्य के समावेशी और समग्र विकास को प्राप्त करने की दृष्टि से की गई थी. बीते 20 वर्षों में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के निवेशकों के लिए सबसे पहली पसंद बन गया है.

     

     

     

    वाइब्रेंट गुजरात के आधिकारिक ट्विटर हैंडल एक्स पर पोस्ट किया कि आज, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल के अथक प्रयासों से, गुजरात अपनी व्यापार-समर्थक नीतियों, मजबूत औद्योगिक आधार और निवेश-अनुकूल वातावरण के कारण भारत के सबसे जीवंत राज्यों में से एक के रूप में पहचाना जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गुजरात के छोटा उदेपुर में 22 जिलों में ग्रामीण वाई-फाई सुविधाओं सहित 5,206 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे.

    आज वह वट वृक्ष है वाइब्रेंट गुजरात समिट में बोले PM मोदी- 20 साल पहले छोटा सा बीज बोया था
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBJP नेता शाहनवाज हुसैन को आया कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी
    Next Article कनाडा में PM Modi के अपमान पर भड़की कांग्रेस, खालिस्तानियों के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.