Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेपाल के बल्लेबाज ने तोड़ा युवराज का रिकार्ड, महज 9 गेंदों में ठोक दी हाफ सेंचुरी
    Breaking News Headlines खेल राष्ट्रीय

    नेपाल के बल्लेबाज ने तोड़ा युवराज का रिकार्ड, महज 9 गेंदों में ठोक दी हाफ सेंचुरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नेपाल के बल्लेबाज ने तोड़ा युवराज का रिकार्ड, महज 9 गेंदों में ठोक दी हाफ सेंचुरी
    नई दिल्ली. क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है, क्योंकि इस खेल में कब, क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। क्रिकेट में आए दिन नए रिकार्ड बन रहे हैं और पुराने रिकार्ड टूट भी रहे हैं। इसी कड़ी में नेपाल स्टार बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ने एक ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसके बारे में शायद ही दुनिया का कोई बल्लेबाज सोच सकता था।

     

     

    इस बल्लेबाज ने मंगोलिया के खिलाफ टी-20 इंटरनशेनल मुकाबले में सिर्फ नौ गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। स्टार बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह के 12 गेंदों में लगाई गई हाफ सेंचुरी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वहीं, इसी मैच में उनके साथी कुशल मल्ला ने सिर्फ 34 गेंदों में शतक जड़ने का कारनामा किया है, जबकि उनकी टीम ने 20 ओवरों में 314 रन बनाए। ये तीनों ही वर्ल्ड रिकॉर्ड है।दरअसल, टॉस जीतने के बाद मंगोलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद कुशल भुर्तल ने 23 गेंदों में 19 रन और आसिफ शेख ने 17 गेंदों में 16 रन बनाए। इनके बाद मैदान पर जो तूफान आया, उसे हर कोई देखता रह गया। कुशल मल्ला ने 50 गेंदों में 8 चौके और 12 छक्के के दम पर नाबाद 137 रन ठोक दिए। वहीं, दूसरे छोर पर उनको रोहित पॉडेल का भी भरपूर साथ मिला और रोहित ने 27 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्के के दम पर 61 रन की पारी खेली। रही सही कसर दीपेंद्र सिंह ने पूरी कर दी।

     

     

    इस बल्लबाज ने नौ गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने सिर्फ छक्के में डील किया। अगर बॉल बाय बॉल बताएं तो 6, 6, 6, 6, 6, 6, 2, 6, 6 जड़ते हुए युवराज सिंह के 12 गेंदों में हाफ सेंचुरी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बता दें कि युवी ने इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में यह कारनामा किया था। उसके बाद से इस आंकड़े को अटूट माना जा रहा था। इसी मैच में युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड को एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के मारे थे।

    नेपाल के बल्लेबाज ने तोड़ा युवराज का रिकार्ड महज 9 गेंदों में ठोक दी हाफ सेंचुरी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरमा पूजा की पूरी रात रही धूम धाम, निराहार व्रतियों ने पूजा अर्चना कर नाचते गाते हुए की जागरण
    Next Article इराक: शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी के कारण लगी आग, 100 लोगों की मौत, 150 झुलसे

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.