Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा :कांडी प्रखण्ड के अस्पताल को उपलब्ध हुआ एम्बुलेंस
    Breaking News झारखंड

    गढ़वा :कांडी प्रखण्ड के अस्पताल को उपलब्ध हुआ एम्बुलेंस

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड के अस्पताल को चार महीना बाद एम्बुलेंस उपलब्ध हो गया। अब प्रखंड के लोगों को घटना दुर्घटना व गंभीर बीमारी की स्थिति में बेहतर इलाज के लिये जिला अस्पताल जाने के लिए वाहन के लिए भटकना नही पड़ेगा। कांडी अस्पताल को एम्बुलेंस मिल जाने के बाद अब लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने के लिए निजी वाहन के लिए भटकना नही पड़ेगा।

     

     

    अब 24 घंटा प्रखंड वासियों को एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध होगी। बहुत दिनों से काण्डी के लोग एम्बुलेंस की मांग कर रहे थे। एम्बुलेंस मिलने से कांडी के लोगों की चिरपरिचित मांगे गढ़वा उपायुक्त व सिविल सर्जन व विभाग ने पूरी की है।जिसके लिए पदाधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं। पहले कांडी अस्पताल को एम्बुलेंस मिला था लेकिन बीच मे किसी कारणों से उसे वापस ले लिया गया था।मालूम हो कि सोमवार को स्वंय सेवी संस्था दृष्टि यूथ ऑर्गनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कांडी अस्पताल में पहुंच कर अपनी मांग लिखी हाथ में तख्ती लिए अपनी मांगों को रखा था।

     

     

    जिसमें कांडी अस्पताल में पूरे सप्ताह 24 घंटा डॉक्टर की नियुक्ति करने तथा कांडी अस्पताल को स्थायी रूप से एक एम्बुलेंस प्रदान करने की मुख्य मांगे थी। समाजसेवी शशांक शेखर व अन्य ग्रामीणों ने अस्पताल में से हीं डीसी व सिविल सर्जन को फोन कर अपनी मांगों के बारे में अवगत कराया था। जिसपर डीसी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांडी अस्पताल को एम्बुलेंस प्रदान करने की बात कही। उसके बाद कुछ ही घंटों बाद डीसी ने कांडी अस्पताल को स्थायी रूप से एक एम्बुलेंस उपलब्ध करा दिया। जैसे ही एम्बुलेंस कांडी अस्पताल में पहुंचा लोगों ने एम्बुलेंस में बैठकर खुशी का इजहार किए।

     

    मौके पर संस्था के सचिव साजिद सैम, अनुज सिंह, सत्यकाम, मणिकांत, पूर्व शिक्षक कैलाश सिंह, शिव पूजन विश्वकर्मा, भाजपा नेता विनोद प्रसाद, मनोज चंचल, बबन कुमार, चंदन सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवैदिक मंत्रोंचरण के साथ हुआ आशियाना अन्नातारा में दुर्गा पुजा पंडाल का भूमि पूजन
    Next Article दिल्ली में शोरूम की छत काटकर उड़ा ले गए 25 करोड़ की डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी

    Related Posts

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    April 29, 2026

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    April 29, 2026

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    सराइकेला कोर्ट ने विजय तंतूबाई की रंगदारी सहित एस टी/एस सी, मामले में अग्रिम जमानत याचिका रिजेक्ट

    मंडल कारा व कल्याण योजनाओं की समीक्षा, पीवीटीजी सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

    भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा, मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

    कस्तूरबा गांधी एवं बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

    जामताड़ा में विधि, सहकारिता, सांख्यिकी एवं नीलाम पत्र शाखा के कार्यों की समीक्षा

    विधायक ने 4.75 करोड़ से चार सड़कों का शिलान्यास, निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार को फटकार

    जादूगोड़ा प्लस टू भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, घटिया सामग्री व कम मजदूरी पर झामुमो का विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.