Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खड़गे, राहुल समेत कांग्रेस नेताओं ने दी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    खड़गे, राहुल समेत कांग्रेस नेताओं ने दी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    खड़गे, राहुल समेत कांग्रेस नेताओं ने दी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई
    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और सार्वजनिक जीवन में उनकी सेवा एवं योगदान को याद किया।
    खड़गे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वह राजनीति में सादगी, गरिमा और शालीनता का एक दुर्लभ उदाहरण हैं। एक सच्चे राजनेता प्रधानमंत्री, जिनके कार्य उनके शब्दों से अधिक बोलते हैं, हम राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के लिए हमेशा आभारी हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे जीवन की कामना करता हूं।”

     

     

     

    राहुल गांधी ने कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की सत्यनिष्ठा तथा राष्ट्र निर्माण और जनता के आर्थिक उत्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता मेरे लिए सदैव प्रेरणा बनी रहेगी। उनके जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं।’ कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को बधाई दी और उनके योगदान को याद किया।

    रमेश ने कहा, ‘आज डॉ. मनमोहन सिंह 91 वर्ष के हो गए। वह सदैव विद्वता के उत्कृष्ट प्रतीक रहे हैं, लेकिन इससे भी कहीं अधिक, वह जिस भी पद पर रहे हों, हमेशा संयम, नम्रता और गरिमा के प्रतीक रहे। ये हमारे सार्वजनिक जीवन में अत्यंत दुर्लभ गुण हैं और अब तो और भी ज्यादा दुर्लभ हैं। मैंने राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों को उन्हें गुरु के रूप में संदर्भित करते सुना है। उन्हें खुद के प्रचार की आवश्यकता नहीं है।’

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘निजी तौर पर मुझे अब भी सितंबर-अक्टूबर 1986 का वह समय याद है जब उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने अरविंद विरमानी, राकेश मोहन और मुझे योजना आयोग में शामिल किया था जो सीखने का शानदार अनुभव था।’

    मनमोहन सिंह आज 91 साल के हो गए। 1990 के दशक में आमूलचूल आर्थिक सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मशहूर अर्थशास्त्री सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे। कांग्रेस नेता सिंह का जन्म 1932 में हुआ था। उनका जन्म पंजाब के गाह गांव में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनडीए को लोकसभा चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका, AIADMK गठबंधन से हुआ अलग
    Next Article तेज बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित

    Related Posts

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.