Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांटे 51 हजार नियुक्ति पत्र, बोले- नया भारत कर रहा है कमाल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांटे 51 हजार नियुक्ति पत्र, बोले- नया भारत कर रहा है कमाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांटे 51 हजार नियुक्ति पत्र, बोले- नया भारत कर रहा है कमाल
    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अलग-अलग सरकारी विभागों में भर्ती किए जाने वाले कर्मचारियों को 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए. पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए. यह रोजगार मेला देशभर में 46 स्थानों पर आयोजित किया गया था. रोजगार मेले में शामिल युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है. तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेंगे.’ इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि नया भारत कमाल कर रहा है.

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में नए भर्ती हुए कर्मचारियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए नए कर्मचारियों को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा, ‘आज जिन अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा के नियुक्ति पत्र मिले हैं उन सभी को बधाई. आप सभी ने कड़े परिश्रम के बाद यह सफलता हासिल की है. आपका चयन लाखों अभ्यर्थियों के बीच से किया गया है.

     

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘पिछले 9 वर्षों में, हमारी योजनाओं ने और भी बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त किया है. हमारी नीतियां नई मानसिकता, सामग्री निगरानी, ​​​​मिशन मोड कार्यान्वयन और जन भागीदारी पर आधारित हैं. 9 वर्षों में सरकार ने मिशन मोड पर नीतियों को लागू किया है.’ पीएम मोदी ने कहा, ‘साथियों आप सभी को देश की विकास यात्रा में सरकार के साथ सीधे काम करने का अवसर मिल रहा है. मैं आप सबको बधाई देता हूं भारत के संकल्प को सिद्धि तक लाने ले लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई.’

     

     

    पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में इनोवेटिव तरीके से बड़े बदलाव हुए हैं. तकनीक का इस्तेमाल बढ़ने से भ्रष्टाचार घटा है और सुविधाएं बढ़ी हैं. इससे पहले 8वां रोजगार मेला 28 अगस्त को आयोजित किया गया था. जिसमें पीएम मोदी ने 51 हजार 106 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरम डाली विसर्जन के दौरान जमुनिया नदी में डूबने से दो बच्चे की हुई मौत,क्षेत्र में शोक,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
    Next Article राष्ट्रीय शारीरिक विकलांगता टी20 : बीसीसीआई सचिव जय शाह ने गोवा में ट्रॉफी का अनावरण किया

    Related Posts

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.