Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भोपाल में गरजे पीएम मोदी, कांग्रेस को लेकर कही बड़ी बात
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    भोपाल में गरजे पीएम मोदी, कांग्रेस को लेकर कही बड़ी बात

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भोपाल में गरजे पीएम मोदी, कांग्रेस को लेकर कही बड़ी बात
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि मध्य प्रदेश भारत का दिल है, यदि कांग्रेस जैसी राजवंशी और भ्रष्टाचारी पार्टी यहां सत्ता में आती है तो यह राज्य के लिए बड़ी क्षति होगी।बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ता महाकुंभ में सम्मिलित होने के लिए भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने जंबूरी मैदान में पहुंचकर लोगों का अभिवादन किया और तत्पश्चात अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश के लिए आने वाले वर्ष बहुत महत्वपूर्ण हैं। यदि इस महत्वपूर्ण समय में कांग्रेस, एक वंशवादी पार्टी, भ्रष्टाचार से भरी पार्टी को (सत्ता में आने का) मौका मिलता है, तो यह बहुत बड़ी क्षति होगी।पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस एक परिवार को चमकाने पर तुली हुई है। कांग्रेस भारत में भ्रष्टाचार को पनपाने में व्यस्त रही है। कांग्रेस जंग लगे लोहे की तरह है, जो बारिश में रखने पर सड़ जाता है। अब कांग्रेस में न तो राष्ट्रहित को देखने की क्षमता है और न ही समझने की।”

     

     

     

    उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस भारत के विकास कार्यों को पचा नहीं सकती। वे नहीं चाहते कि देश विकसित ही। वे कभी देश की उपलब्धियों पर गौरवान्वित नहीं हुए क्योंकि न वे बदलना चाहते हैं और न ही वे देश में बदलाव या विकास चाहते हैं। वे डिजिटल भुगतान का विरोध करते हैं जबकि दुनिया यूपीआई से प्रभावित है।”

    “ये (कांग्रेस) वही लोग हैं जिन्होंने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने से रोकने की पूरी कोशिश की थी। ये वही लोग हैं जिन्होंने बार-बार उन्हें अपमानित करने की कोशिश की है। ये वही लोग हैं जिन्होंने देश की सेनाओं की अग्रिम पंक्ति में बेटियों का प्रवेश रोक दिया था।”

     

     

     

    पीएम मोदी ने कांग्रेस के नेताओं पर भी कटाक्ष किया और कहा, “कांग्रेस ने अपनी संकल्प शक्ति खो दी है। कांग्रेस के जमीनी नेता मुंह बंद करके चुपचाप बैठे हैं। सबसे पहले, कांग्रेस बर्बाद हो गई, फिर दिवालिया हो गई और अब उन्होंने अपना ठेका किसी और को दे दिया है। पार्टी अब उसके नेताओं द्वारा नहीं चलाई जा रही है। अब यह नारों से लेकर नीतियों तक, हर चीज़ को आउटसोर्स कर रही हैऔर यह अनुबंध कुछ शहरी नक्सलियों के साथ है।”

    “उनके (कांग्रेस) के नेताओं के लिए गरीबों की जिंदगी कोई मायने नहीं रखता। वह मुंह में चांदी के चम्मच लेकर पैदा होते हैं। उनके लिए गरीबों का जीवन साहसिक पर्यटन है। कांग्रेस नेताओं के लिए गरीबों की बस्तियां वीडियो शूटिंग का स्थान बन गई हैं। उन्होंने पहले भी ऐसा किया है। बीजेपी सरकार दुनिया को देश का विकसित और भव्य चेहरा दिखा रही है।”

    प्रधानमंत्री ने कहा, “मोदी का मिज़ाज भी अलग है, मेहनत भी अलग है और मिशन भी अलग है। मेरे लिए, देश और देशवासियों से ऊपर कुछ भी नहीं। मैं अभावों में रहा हूं पर देश को नहीं रहने दूंगा।”

    पीएम मोदी ने कहा, “‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ बहुत कुछ कहता है। इससे पता चलता है कि यहां के लोगों के मन में क्या है। ये बीजेपी के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा को दर्शाता है। मध्य प्रदेश देश का दिल है। राज्य की जनता ने हमेशा बीजेपी का साथ दिया है। ये राज्य न सिर्फ बीजेपी की विचारधारा है बल्कि विकास की दृष्टि से देश का केंद्र बिंदु भी है।”

     

     

     

    उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार को लगभग 20 साल पूरे हो गए हैं। इसका मतलब यह है कि जो युवा आगामी चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे, उन्होंने सिर्फ भाजपा सरकार देखी है। मध्य प्रदेश के वर्तमान युवा भाग्यशाली हैं कि उन्होंने कांग्रेस सरकार का कुशासन नहीं देखा।”

    पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा, “कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया। भाजपा ने नई ऊर्जा के साथ प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया है। यहां के युवाओं ने बीजेपी सरकार के विकास कार्यों और सुशासन को देखा है।”

    विदित हो कि संबोधन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंबूरी मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था, हमने प्रदेश को विकसित बनाया है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेरल समागम मॉडल स्कूल में ए एस आई सी एस द्वारा दो दिवसीय 35 वा प्रिंसिपल मीट कॉन्फ्रेंस हुआ आयोजित
    Next Article JAMSHEDPUR : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर चाटूहासा के ग्रामीणों को केंद्रीय मंत्री ने दी सड़क की सौगात ” बोले केंद्रीय मंत्री प्रधानमंत्री की सोच अंतिम पायदान तक बैठे लोगों तक पहुंचे विकास की किरण

    Related Posts

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    August 3, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.