Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला परिषद में गैंगरेप की गूंज, कर्मियों को मिली चेतावनी..
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला परिषद में गैंगरेप की गूंज, कर्मियों को मिली चेतावनी..

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जिला परिषद में गैंगरेप की गूंज, कर्मियों को मिली चेतावनी..!

    *जिप सदस्यों ने कहा पैसे के लालच में न रोकें काम, आगंतुकों का करें सम्मान..!

    *गैंगरेप के आरोपी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई में पुलिस को सहयोग का लिया गया निर्णय..

    दो दिन पूर्व चतरा जिला परिषद कर्मियों की महिला से गैंग रेप जैसे संगीन मामले में गिरफ्तारी की गूंज कार्यालय में दिखने लगी है। जिला परिषद कार्यालय के नाजिर व एक अन्य कर्मी समेत तीन सरकारी कर्मियों के गैंगरेप के मामले में गिरफ्तारी के बाद आज जिला परिषद सदस्यों व कर्मियों की हाई लेवल मीटिंग हुई। जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी के अध्यक्षता में हुई बैठक में महिला के साथ कार्यालय के नाजिर व कर्मियों द्वारा किए गए गैंगरेप की घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की गई। साथ ही कार्यालय कर्मियों और जिला परिषद सदस्यों ने मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई में पुलिस को हर संभव सहयोग प्रदान करने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान जिप अध्यक्ष और सदस्यों ने कार्यालय कर्मियों को आगंतुकों के साथ सरलता पूर्वक व्यवहार अपनाने और पैसे के लालच में फाइलों को पेंडिंग नहीं रखने की चेतावनी दी। साथ ही कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर भविष्य में ऐसी शिकायत मिलती है तो संबंधित दोषी कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

     

     

    बैठक समाप्त होने के बाद जिला परिषद सदस्य चंद्रदेव गोप ने बताया कि दुकान आवंटन के नाम पर महिला के साथ जिला परिषद कार्यालय के नाजिर व एक अन्य कर्मी समेत तीन सरकारी कर्मियों के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर प्रलोभन देकर गैंगरेप की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह घटना किसी भी परिस्थिति में क्षम्य नहीं है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने को लेकर जिला परिषद के कर्मी और जनप्रतिनिधि पुलिस को मामले में हर संभव मदद देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा है कि भविष्य में भी अगर कार्यालय में पैसे लेने और आगंतुकों से दुर्व्यवहार की शिकायत मिलती है तो दोषियों के विरुद्ध है त्वरित और सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में सभी जिला परिषद सदस्यों के अलावा कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

     

     

    गौरतलब है कि जिला परिषद के नजीर मोहम्मद मेंराज, कर्मी सौरभ कुमार व मयूरहंड ब्लॉक के नाजिर निरंजन पांडेय पर दो दिन पूर्व सिमरिया में निर्मित जिला परिषद के दुकान के आवंटन के नाम पर एक आवेदिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा था। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिला परिषद कार्यालय के नाजिर व अन्य कर्मियों की गिरफ्तारी से कार्यालय में हड़कंप मच गया था। इसके बाद जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सभी आरोपियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकनाडा के खिलाफ PM मोदी ने तीन दिन के अंदर लिए तीन बड़े फैसले
    Next Article सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर कई मागों को उनके सामने रखा

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.