Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कनाडा में पंजाबी गैंगस्टर का मर्डर: खालिस्तानी निज्जर के बाद दूसरी बड़ी वारदात, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
    Breaking News Headlines अपराध

    कनाडा में पंजाबी गैंगस्टर का मर्डर: खालिस्तानी निज्जर के बाद दूसरी बड़ी वारदात, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कनाडा में पंजाबी गैंगस्टर का मर्डर: खालिस्तानी निज्जर के बाद दूसरी बड़ी वारदात, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
    कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद अब दूसरी बड़ी वारदात सामने आई। खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के आतंकी हरदीप निज्जर के कत्ल के बाद अब कनाडा में भारत के गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ ​​सुक्खा दुनेके का मर्डर कर दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार, सुक्खा दुनेके की कनाडा के विनीपिग में गोलियां मार कर हत्या की गई हैं। बता दें कि सुक्खा 41 आतंकियों व गैंगस्टरों की सूची में शामिल था, जिसे NIA ने भी जारी किया था। कनाड़ा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के बाद यह दूसरी बड़ी वारदात है। वहीं इस बीच सुक्खा की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

     

    जाली पासपोर्ट बनवा कनाडा फरार हुआ था गैंगस्टर सुक्खा दुनेके
    वह पंजाब से साल 2017 में जाली पासपोर्ट तैयार करवाकर कनाडा फरार हुआ था। सुक्खा दुनेके पुत्र गुरनैब सिंह पंजाब के मोगा के गांव दुनेके कलां का रहने वाला था। गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके भारत के A कैटेगरी गैंगस्टर में शामिल था।

    कनाडा जाने से पहले वह मोगा DC कार्यालय में काम करता था। वह 2017 में पुलिस की मदद से जाली दस्तावेज बनाए जिसके बाद पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट हासिल किया और फिर वह कनाडा भाग गया था। तब उसके खिलाफ सात आपराधिक मामले लंबित थे। ये सभी मामले स्थानीय गिरोह की गतिविधियों से जुड़े थे।

     

     

     

    भारत-कनाडा रिश्तों में बढ़ी तल्खी
    गौरतलब है कि इसी साल 18 जून को खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा के सरे स्थित एक गुरुद्वारे के पार्किंग स्पेस के नजदीक दो नकाबपोश बंदूकधारियों ने निज्जर को गोली मार दी थी। उसकी हत्या के बाद कनाडा, लंदन और अमेरिका सहित कई जगहों पर खालिस्तानी समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किए और भारत विरोधी नारे लगाए वहीं हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी निज्जर की हत्या के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया। जिसके बाद भारत-कनाडा रिश्तों में तल्खी और बढ़ गई।
    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया कि कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों के पास विश्वसनीय सबूत हैं कि जून में सरे में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निजार की हत्या में भारत सरकार के एजेंटों की संभावित संलिप्तता थी। हालांकि, भारत ने आरोपों का खंडन किया और उन्हें बेतुका और प्रेरित बताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईरान में नया ड्रेस कोड लागू : महिलाओं के टाइट कपड़ों पर बैन, पुरुषों पर भी पाबंदी
    Next Article दिल्ली: आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर राहुल गांधी ने कुली की ड्रेस पहन उठाया सामान, सुना कुलियों का दर्द

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.