Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईरान में नया ड्रेस कोड लागू : महिलाओं के टाइट कपड़ों पर बैन, पुरुषों पर भी पाबंदी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    ईरान में नया ड्रेस कोड लागू : महिलाओं के टाइट कपड़ों पर बैन, पुरुषों पर भी पाबंदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ईरान में नया ड्रेस कोड लागू : महिलाओं के टाइट कपड़ों पर बैन, पुरुषों पर भी पाबंदी
    तेहरान। ईरान में नया ड्रेस कोड लागू किया जा रहा है. इस बार सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्की पुरुषों पर के लिए भी नियम लागू किए जाएंगे. ईरानी संसद ने इससे संबंधित एक बिल पास कर दिया है. महिलाओं के टाइट कपड़े पर बैन लगेगा तो पुरुषों को भी नए ड्रेस कोड के हिसाब से कपड़ा पहनना पड़ेगा. महिलाएं अगर बिना हिजाब के पकड़ी जाती हैं और दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें दस साल की सजा हो सकती है. बिल को संसद में लगभग सांसदों का समर्थन मिला है.

     

     

     

    ईरान की संसद द्वारा पारित किए जाने के बाद बिल को गार्डियन काउंसिल द्वारा पास किया जाना है, जो कि मौलवियों और लीगल एक्सपर्ट का एक समूंह है. इसके बाद यह कानून बन जाएगा. संसद में इस बिल के समर्थन में 152 वोट पड़े, तो विपक्ष में 34 वोट पड़े. इनके अलावा सात सांसदों ने वोट नहीं किया. यह विधेयक ऐसे समय में आया है जब महसा अमिनी की मौत की बरसी पर महिलाओं की नाराजगी फिर सामने आई. कथित रूप से हिजाब नहीं लगाने को लेकर अमिनी की गिरफ्तारी और कस्टडी में मौत के बाद ईरान में महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था.

    अब नए नियमों को लागू करने के लिए मोरल पुलिस को सख्ती से आदेश दिया जा सकता है. प्रस्तावित कानून को गार्डियन काउंसिल की मंजूरी मिलने के बाद पुलिस सिर्फ महिला ही नहीं पुरुषों के साथ भी सख्ती से पेश आएगी. ईरान में 1979 की क्रांति के बाद से ही महिलाओं के लिए ड्रेस कोड लागू हैं.

     

     

     

     

    प्रस्तावित कानून में प्रावधान है कि महिलाएं टाइट कपड़े नहीं पहन सकती या ऐसे कपड़े पर रोक होगी जिससे बॉडी पार्ट्स दिखता हो. देश के शरिया नियमों पर आधारित नए कानून में प्रावधान किया गया है कि प्यूबर्टी के बाद महिलाओं और लड़कियों को अपने बालों को हिजाब से ढंकना होगा और अपने शरीर के हिस्से को छिपाने के लिए लंबे-ढीले कपड़े पहनने होंगे. पुरुषों को ऐसा कपड़ा पहनने पर रोक होगा जिससे उनका सीना या फिर टखनों के ऊपर का हिस्सा दिखता हो.

     

     

    मौजूदा कानून में नियमों का उल्लंघन करने पर दस दिन या दो महीने जेल या फिर 5 हजार से 50 हजार ईरानी रियाल या रुपए में कहें तो 9 रुपए से 984 रुपए तक जुर्माने का प्रावधान है. प्रस्तावित कानून में सजा को बढ़ाकर दस साल किया गया है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 180-380 मिलियन या तीन लाख से 6 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है. इनके अलावा मीडिया, एनजीओ या विदेशी सरकार के साथ मिलकर ‘नग्नता को बढ़ावा देने’ या हिजाब का मजाक उड़ाने वालों को तो जुर्माना और जेल तो होगा ही. साथ ही उन वाहन मालिकों पर भी जुर्माना लगेगा जिसमें बिना हिजाब के महिलाएं यात्रा कर रही होंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोचिंग सेंटरों को माफिया करार करके प्रतिबन्ध की जरूरत
    Next Article कनाडा में पंजाबी गैंगस्टर का मर्डर: खालिस्तानी निज्जर के बाद दूसरी बड़ी वारदात, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

    Related Posts

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    July 21, 2026

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    July 21, 2026

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.