बारीडीह में 160 ने ग्रहण किया भाजपा की प्राथमिक सदस्यता
भारतीय जनता पार्टी के बारीडीह मंडल में सैकड़ों लोगों ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम में 160 लोगों ने भाजपा की नीतियों से प्रेरित होकर प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह, बीस सूत्री समिति के सदस्य संजीव सिंह ने सदस्यता ग्रहण किये लोगों का अभिनंदन कर उत्साहवर्धन किया। मौके पर विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, करण गोराई, कृष्णा गागराई, इलियास भाई, रामकुमार शर्मा, राम उदय ठाकुर, मनोज सोनी, एसपी सिंह, दशरथ शुक्ला, अमन शर्मा, अनिल पांडेय, समेत काफ़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण