Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला आरक्षण बिल पर बोले पीएम मोदी: ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम से लोकतंत्र होगा मजबूत
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    महिला आरक्षण बिल पर बोले पीएम मोदी: ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम से लोकतंत्र होगा मजबूत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    महिला आरक्षण बिल पर बोले पीएम मोदी: ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम से लोकतंत्र होगा मजबूत
    नई दिल्ली. पीएम मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लाने की जानकारी दी है. नई लोकसभा में पीएम ने अपने पहले संबोधन में सभी सांसदों से इस बिल को सर्वसम्मति से पास करने की अपील की. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘बीते कई सालों से महिला आरक्षण के संबंध में बहुत चर्चाएं हुई हैं, कई संवाद हुए हैं. पहली बार यह वर्ष 1996 में सामने आया था. अटल जी के वक्त कई बार ये पेश हुआ, मगर नंबर न होने की वजह से पास नहीं हो पाया. शायद ईश्वर ने ऐसे पवित्र काम को लेकर उन्हें चुना है.’

     

     

     

    पीएम मोदी ने बताया कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी. पीएम ने कहा, ‘मैं सदन के सभी साथियों से इस बिल को सर्वसम्मित से पारित कराने की प्रार्थना करते हुए आपका अभार प्रकट करता हूं.’ गौरतलब है कि महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में जल्द पेश किया जा सकता है. महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार का यह काफी बड़ा कदम माना जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला आरक्षण बिल को संविधान के 128वें संशोधन विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा.

     

     

     

    गौरतलब है कि इस बिल में ऐसा प्रावधान है कि राज्यों की विधानसभा और संसद में महिलाओं को लेकर एक तिहाई सीटें आरक्षित रखी जाएंगी. इसके लागू होते ही देश की संसद में और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू होगा. इस बिल के अनुसार, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों में से एक-तिहाई सीटें एससी-एसटी समुदाय से आने वाली महिलाओं को लेकर आरक्षित रखी जाएंगी. इस समय लोकसभा में 78 महिला सदस्य चुनी गई हैं। ये कुल संख्या के 15 प्रतिशत से कम है. वहीं राज्यसभा में भी महिलाओं का प्रतिनिधित्व मात्र 14 प्रतिशत ही मौजूद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीमडीह रेलवे स्टेशन से पहले रेल टेका आंदोलनकारी को पुलिस बल ने रोका,धारा 144 लागू
    Next Article चुनाव से पहले तेलंगाना सरकार का फैसला, मुस्लिम धोबियों को मिलेगी फ्री बिजली

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.