Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीमडीह रेलवे स्टेशन से पहले रेल टेका आंदोलनकारी को पुलिस बल ने रोका,धारा 144 लागू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    नीमडीह रेलवे स्टेशन से पहले रेल टेका आंदोलनकारी को पुलिस बल ने रोका,धारा 144 लागू

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कुड़मी समुदाय को एसटी का दर्जा देने और कुड़मालि भाषा को संविधान के आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध किए जाने की मांग को लेकर कुड़मी समुदाय द्वारा रेल टेका (रेल रोको) आंदोलन को कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा अवैध घोषित किए जाने के बाद आंदोलनकारियों ने झारखंड में आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया है. इधर कुड़मी संगठन के लोग सुबह से चांडिल अनुमंडल के नीमडीह में जुटने लगे मगर रेलवे व जिला प्रशासन की सख्ती के आगे आंदोलनकारी रेल ट्रैक तक नहीं पहुंच सके.

     

     

    आंदोलन को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा प्रमंडल के अधीन चांडिल जीआरपी और आरपीएफ की पुलिस बल की तैनाती जगह- जगह की गई है. रेलवे ट्रेक से 100 मीटर दूरी पर धारा 144 लागू किया गया है. रेल परिचालन धीरे- धीरे किया जा रहा है. अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन के पहले दिन स्थिति सामान्य है. आद्रा प्रमंडल रेलवे के नीमडीह स्टेशन में आंदोलनकारी अपनी मांग को लेकर पहुचे मगर रेलवे ट्रैक से 200 मीटर दूरी पर ही रेल पुलिस बल द्वारा घेराबंदी किये जाने की वजह से आंदोलनकारियों को रेलवे ट्रेक पर चढ़ने नही दिया गया. सभी लोग रघुनाथपुर से नीमडीह जाने वाले ग्रामीण सड़क पर जमे रहे.

     

     

     

    हालांकि आंदोलन का असर स्टेशन पर नही देखा गया. कोई आंदोलनकारी स्टेशन नही पहुचे. इधर जिला प्रशासन की भी मुकम्मल तैयारी को देखते हुए पहले दिन आंदोलन के शुरुआती दौर को बेसर माना जा रहा है. आगे कुड़मी समुदाय के लोग आंदोलन को लेकर रणनीति में तब्दीली करने की योजना बना रहे हैं.

    धारा 144 लागू नीमडीह रेलवे स्टेशन से पहले रेल टेका आंदोलनकारी को पुलिस बल ने रोका
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article महिला आरक्षण बिल पर बोले पीएम मोदी: ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम से लोकतंत्र होगा मजबूत

    Related Posts

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    July 22, 2026

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    July 22, 2026

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.