Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसानगर पुलिस की टीम भावना के मुहिम से निकलेगा नतीजा , लंबी लकीर खींचने की तैयारी
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड रांची संवाद विशेष

    बिरसानगर पुलिस की टीम भावना के मुहिम से निकलेगा नतीजा , लंबी लकीर खींचने की तैयारी

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2023No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिरसानगर पुलिस की टीम भावना के मुहिम से निकलेगा नतीजा , लंबी लकीर खींचने की तैयारी

    देवानंद सिंह

     

     

    किसी भी राज्य के विकास में जहां सही राजनीतिक नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका होती है वही सरकारी मशनरी जिला पुलिस और थानेदार का ईमानदार और कर्मठ होना बेहद जरूरी होता है नेतृत्व जब विजनरी होता है तो क्षेत्र से पिछड़ेपन व अपराध मुक्त क्षेत्र की ओर अनुकूल योजनाएं भी बनती है यहां हम बात करेंगे जिला पुलिस की आज सुबह की 3 घटनाओं ने झक झोड़ने का काम किया है पहली खबर आई पत्रकार पर हुए हमले की दूसरी खबर आई डेंगू से हुई मौत की और तीसरी खबर बागबेड़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी को एसीबी ने गिरफ्तार किया यूं तो तीनों ही घटना लोगों की नजर में साधारण होगी परंतु तीनों ही घटना राजनीतिक प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी के लिए चुनौती भरा चुनौती है

     

     

    सुबह सुबह डेंगू से हुई मौत पर टिप्पणी में मैंने लिखा वे लकीर खींचकर लाश की लहू परख रहे हैं कुछ पत्रकार साथियों ने भी इस पर मुझे सलाह दी

     

    बात जिला पुलिस की करें नए कप्तान किशोर कौशल और सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने पदभार संभाल लिया है और अधीनस्थ पदाधिकारी का दिशा निर्देश भी दिया है

     

    स्वाभाविक रूप से रांची से जमशेदपुर पहुंचे एसएसपी किशोर कौशल की प्राथमिकता होगी की एक लंबी लकीर की औद्योगिक राजधानी जमशेदपुर में खींची जाए

    इसी बीच आज सुबह की दो घटनाओं के कारण क्रमबार राष्ट्र संवाद सभी थानों की खूबी और खामियां दोनों पाठकों के समक्ष रखेगा पहले बिरसानगर ,सिदगोड़ा, सीतारामडेरा ,टेल्को ,गोलमुरी, बर्मामाइंस ,जुगसलाई ,बागबेड़ा बिस्टुपुर व साकची की मानगो व बागबेड़ा की कर गुजरिया आज सोशल मीडिया की सुर्खियों में है वैसे में पहली कड़ी विरसानगर की फिर ग्रामीण क्षेत्र की

     

    बिरसानगर पुलिस पर नंदकिशोर दास के समय से ही जो दाग लगनी शुरू हुई है वह निरंतर जारी है वैसे में 2018 बैच के विवेक कुमार माथुरी को थानेदारी मिली है चुकी विवेक कुमार पूर्व से क्षेत्र से वाकिफ है पहले भी थाना में रह चुके हैं पहले कार्यकाल में इन्होंने कई ऐसे कार्य किया जो अखबारों की सुर्खियों में रहा यही सोच कर एसएसपी ने इन्हें जिम्मेदारी दी है परंतु बिरसानगर थाना काजल की कोठारी है और उससे बेदाग निकालने की चुनौती है पदभार संभालने के बाद अपने बैच के पदाधिकारी के साथ बैठक में इन्होंने जो संकल्प लिया है क्षेत्र के लिए और बिरसानगर पुलिस दोनों के लिए शुभ संकेत हैं

     

     

    थाना प्रभारी विवेक कुमार माथुरी के संयुक्त प्रयासों से अपराध और अपराधियों पर कसता जा रहा है शिकंजा जो थाना के लिए शुभ संकेत है

     

    बिरसानगर पुलिस ने क्षेत्र में पनपे सारे अवैध धंधे और कारोबार को बंद करा दिया गया है. बिरसानगर के थानेदार विवेक कुमार माथुरी की संयुक्त टीम ने उन पर कड़ी नज़र रख रही है इतना ही नहीं पिछले कुछ दिनों में अपराध की दो बड़ी घटनाओं के उद्भेदन में पुलिस टीम ने एक बड़ी कामयाबी भी हासिल की और महज कुछ ही घंटों में मामले का उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली गई. बिरसा नगर थाना क्षेत्र से चोरी गई गाड़ी को 24 घंटे के अंदर में बरामद कर गाड़ी मालिक को जहां गाड़ी लौटी गई वहीं अपराधी को सलाखों के पीछे भी भेजने का काम टीम ने किया है

     

    थाना प्रभारी विवेक कुमार माथुरी के सहयोगी की भूमिका में जेएसआई नकुल शर्मा, अभय कुमार सिंह ,राजेश यादव ,मृणाल कुमार ने अपनी बेहतरीन भूमिका निभा रहे हैं अगर टीम भावना रही तो तो निश्चित ही बिरसानगर थाना पर लगे दाग मिटेंगे शुरुआती समीक्षा में इसकी झलक झलकती है

    इन दिनों थाना प्रभारी के निर्देशन में पूरे क्षेत्र में रात और दिन गश्ती बढ़ा दी गई है.
    उल्लेखनीय है कि बिरसानगर थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार के साथ-साथ भूमि माफिया सक्रिय रहते हैं क्षेत्र में सरकारी जमीन के अवैध कारोबार का धंधा करोड़ों में चलता है. नदी के किनारे के क्षेत्र हुरलंग और लालटांड में अवैध शराब की भट्टिया व बालू माफिया का बोलबाला था जिस पर पदभार संभालते ही थाना प्रभारी ने टीम की बदौलत शिकंजा कस दिया है

     

    बहुत दिनों के बाद ऐसा देखने में आया कि बिरसानगर पुलिस टीम भावना से काम कर रही है, और कोई भी कार्य संयुक्त प्रयास से किए जा रहे हैं.

     

    पिछले दिनों शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी विवेक कुमार माथुरी ने ने कहा था कि बिरसानगर की पुलिस टीम भावना से काम करती है. और यही वजह है कि उसे सफलता मिल रही है. पूर्व में बहुत थोड़े समय में ही विवेक कुमार ने क्षेत्र में ईमानदारी और निष्ठा में अपनी पहचान बनायी थी

     

     

    पिछले दिनों जोन नंबर चार में हुई चोरी की घटनाओं को 24 घंटे में उद्वेदन कर सुर्खियां पा चुकी वही शराब माफियाओं के खिलाफ एसएसपी के निर्देश पर चल रहे अभियान में भी लगातार मिल रही है सफलता जबकि देसी चिकन के साथ गांजा बेचने वाले नशे के कारोबारी को सलाखों के पीछे भेज कर बिरसानगर पुलिस का मनोबल ऊंचा है थाना के अंदर से जो छनकर जो बातें आ रही है उसे पर अगर विश्वास किया जाए तो आने वाले दिनों में छिनतई, शराब मुक्त ,अड्डेबाजी मुक्त थाना क्षेत्र होगा बिरसानगर साइबर थाना से आए थाना प्रभारी विवेक कुमार माथुरी ने अपनी टीम के साथ बैठकर साइबर अपराध पर भी शिकंजा कसने का मन बनाया

     

    मिली जानकारी के अनुसार बिरसानगर थाना को 10 जोन में बताकर भूमि माफियाओं, शराब बिक्री व अवैध बालू कारोबारी पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है थाना प्रभारी ने जो ब्लूप्रिंट तैयार किया है उसमें पुलिस के सहयोगियों की सहयोग भी लेगी

    थाना प्रभारी ने पिछले 5 वर्षों के लूट ,गृह भेदन ,आर्म्स एक्ट ,चोरों भूमाफिया को चिन्हित कर कार्रवाई करने का मन बनाया है विद्यार्थियों का जो झुंड बाइकर्स के रूप में उत्पाद मचा रहे थे उसे पर आते ही शिकंजा कस दिया

    बिरसा नगर थाना क्षेत्र की कमजोरी कड़ी

    बिरसानगर थाना क्षेत्र की सबसे कमजोर कड़ी है भूमि माफिया का दबदबा अगर नंदकिशोर दास के समय से अब तक घटनाक्रम पर ध्यान दें तो यह पता चलता है कि भूमि माफिया , अवैध कारोबारी पर जब जब थानेदारों ने शिकंजा कसने की तैयारी की तब तब थानेदारों पर आरोप लगे और उनकी थानेदारी चली गई बिरसानगर शांति समिति में शामिल सदस्य भी इससे हमेशा आहत रहते हैं

     

     

    बहरहाल थाना प्रभारी विवेक कुमार माथुरी ने जॉन वाइज पदाधिकारी को प्रभार देकर इस पर अंकुश लगाने का प्रयास किया है देखना है कि उनकी टीम जीतती है या भूमि माफिया बालू माफिया अपने पूर्व की भांति कामयाब होते हैं क्षेत्र में जो चर्चा है वे लोग पुलिस टीम भावना की जीत की कामना करते हैं ताकि बिरसानगर पर लगे धब्बे मिट सके

     

     

    कल के बाद सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की जायज़ा संवाददाता यथासंभव थानेदार भी जानकारी में सहयोग देने का कष्ट करें

    बिरसानगर पुलिस की टीम भावना के मुहिम से निकलेगा नतीजा लंबी लकीर खींचने की तैयारी देवानंद सिंह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीजीपीसी के अभिनन्दन समारोह में मथारू ने कौम को यथा संभव सहयोग का दिया भरोसा
    Next Article सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं भुवनेश्वर अपोलो अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का होगा आयोजन, सिदगोड़ा सोन मंडप में होने वाले शिविर को लेकर संस्था ने शुरू की तेयारी

    Related Posts

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.