Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युत वरण महतो के पहल पर 1,43,200 रूपये की मिली स्वीकृति , अब मलय के ईलाज में गरीबी नहीं बनेगा बाधक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सांसद विद्युत वरण महतो के पहल पर 1,43,200 रूपये की मिली स्वीकृति , अब मलय के ईलाज में गरीबी नहीं बनेगा बाधक

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद विद्युत वरण महतो के पहल पर 1,43,200 रूपये की मिली स्वीकृति , अब मलय के ईलाज में गरीबी नहीं बनेगा बाधक

    सांडरा पंचायत के मासड़ा ग्राम निवासी मलय महतो पीछले कई दिनों से एक गंभीर बिमारी से ग्रसित थे । परिजन मलय का ईलाज कराने में असमर्थ थे । जब स्थानीय युवा नेता तापस बारिक को इसकी खबर मिली तो उसने मलय महतो को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सरोज महापात्र के 5000 की आर्थिक सहयोग से किसी तरह मेहेरवाई अस्पताल में एडमिट करा दिया। एडमिट के तीन दिन पश्चात मलय के परिजनों ने जब ईलाज का बिल जमा कर ना सके तो डॉक्टरों ने उसका ईलाज रोक दिया और बकाया बिल भुगतान कर उसे घर ले जाने की बात कही। तब तापस ने उक्त घटना से सांसद प्रतिनिधि श्री कुमार गौरव पुष्टि को अवगत कराया । दुसरे दिन गौरव पुष्टि मलय के परिजनों को लेकर जमशेदपुर स्थित सांसद कार्यालय के साप्ताहिक जनता दरबार में सांसद श्री विद्युत वरण महतो से मुलाकात कर उक्त घटना की विस्तृत जानकारी दी तथा मलय के ईलाज में हर संभव मदद के लिए निवेदन किया। साथ में युवा नेता तापस बारिक तथा चंदन सिट भी मौजूद थे। मामले को तत्काल गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए सांसद महोदय ने अस्पताल के प्रबंधन से दूरभाष पर बात कर मलय के ईलाज का बकाया बिल लगभग 20,000 रूपया माफ कराये और नियमित रूप से ईलाज जारी रखने को कहा तब तक जबतक सरकारी सहायता राशि का आधिकारिक स्वीकृति नहीं मिल जाती।
    तत्पश्चात सांसद ने मलय को मुख्यमंत्री गंभीर बिमारी योजना का लाभ दिलाने के लिए सिविल सर्जन डॉ० माझी से बात की। इस दरमियान डॉ० माझी ने सांसद श्री महतो को आस्वस्त करते हुए कहा आवश्यक कागजातों के साथ आवेदन जमा करने पर अस्पताल को मुख्यमंत्री गंभीर बिमारी योजना के तहत सहायता राशि का स्वीकृतादेश जल्द से जल्द मुहैया करा दी जाएगी। उसके दुसरे दिन गौरव पुष्टि ने संबंधित कार्यालय में जाकर ख़ुद सभी आवश्यक कागजातों को निर्गत कराकर जिला के सिविल सर्जन कार्यालय में आवेदन सहित जमा कराया।
    आवेदन जमा करने के चार दिन पश्चात मलय महतो की ईलाज के लिए राज्य सरकार ने 1,43,200 रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी।
    स्वीकृतादेश पाकर मलय के परिजनों ने सांसद के प्रति आभार प्रकट किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleई.सी.सी फ्लैट कदमा मे श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा आज सभी सम्मानित सदस्य द्वारा मंत्रोचारण के संग भूमिपूजन किया गया
    Next Article भारतीय जनता युवा मोर्चा, एम जी एम मंडल ऐवम बिरसा मुंडा खेल एवंम समाजिक विकास संस्थान का एक संयुक्त प्रतिनिधि …

    Related Posts

    जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, एसीबी जांच और पद से हटाने की मांग

    July 24, 2026

    तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम

    July 24, 2026

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, एसीबी जांच और पद से हटाने की मांग

    तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन

    नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

    मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बहुरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमशेदपुर में छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    लोयोला में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.