Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रूस की वैगनर आर्मी ब्रिटेन में आतंकी संगठन घाेषित, सदस्यों की संपत्ति होगी सीज
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    रूस की वैगनर आर्मी ब्रिटेन में आतंकी संगठन घाेषित, सदस्यों की संपत्ति होगी सीज

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लंदन. ब्रिटेन की संसद ने रूस की प्राइवेट आर्मी को बैन करने वाले एक प्रस्ताव लाने के बाद कड़ा कदम उठाया है. सरकार ने रूस के किराए के सैनिकों वाले वैगनर समूह को एक आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है. सरकार के इस कदम के बाद ब्रिटेन में इस समूह का समर्थन करना और इसका सदस्य बनना अवैध हो जाएगा.

     

    वहीं, प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से संबंधित कुछ अपराधों के लिए 14 साल की कैद की सजा हो सकती है और सदस्यों को आतंकी घोषित कर संपत्ति भी सीज की जा सकती है. सरकार ने इसी महीने संसद में वैगनर समूह पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था.

    ब्रिटेन ने हाल ही वैगनर समूह पर चिंता जाहिर करते हुए इसे विश्व के लिए खतरा बताया था. उधर, समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के बाद, ब्रिटेन ने कहा कि इसे बैन करना जरूरी है, अन्यथा ये पूरी दुनिया को खतरे में डाल सकता है. ब्रिटिश सरकार ने आरोप लगाया कि वैगनर समूह ने रूस-यूक्रेन युद्ध में काफी अहम भूमिका निभाई है. इसके लड़ाके सीरिया और कई अफ्रीकी देशों के गृहयुद्ध में शामिल रहे हैं.

    ब्रिटेन की भारतीय मूल की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने हाल ही में वैगनर समूह पर लूटपाट, यातना और बर्बर हत्या करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि उनकी गतिविधियां सिर्फ यूक्रेन, मध्य-पूर्व और अफ्रीका के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए खतरनाक है. उन्होंने वैगनर समूह के लड़ाकों को सीधे तौर पर आतंकवादी होने का आरोप लगाया है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगंगोत्री हाईवे के पास हुआ दर्दनाक हादसा, नदी में वाहन गिरने से चार लोगों की मौत, तीन घायल गंभीर
    Next Article गुजरात: खेड़ा में शिव शोभायात्रा में असामाजिक तत्वों ने की पत्थरबाजी, 3 पुलिसकर्मी समेत 6 जख्मी

    Related Posts

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    November 9, 2026

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    November 9, 2026

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    आजादनगर थाना क्षेत्र देर रात गोलीबारी

    टाटा वर्कर्स यूनियन ने कैंसर मरीजों के लिए 114 बेड वाले विश्राम गृह का किया उद्घाटन

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.