Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोबरधन योजना के तहत गोबर गैस प्लांट के फायदे के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    गोबरधन योजना के तहत गोबर गैस प्लांट के फायदे के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 14, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में पेयजल, एसबीएम एवं जल जीवन मिशन का आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    कनीय अभियंता/सहायक अभियंता को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने हेतु दिया गया निर्देश

    सभी योजनाओं को ससमय गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण करें – उपायुक्त

    गोबरधन योजना के तहत गोबर गैस प्लांट के फायदे के बारे में ग्रामीणों को करें जागरूक

    आज दिनांक 16.08.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अंतर्गत पेयजल, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।

    बैठक के दौरान हर घर नल से जल कनेक्शन (एफएचटीसी) की स्थिति, मासिक प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा, जल जीवन मिशन, ओडीएफ प्लस सहित विभिन्न कार्यों के प्रगति की बारी बारी से समीक्षा की गई।

    बैठक में समीक्षा के दौरान बताया गया कि कुल 1 लाख 48 हजार 405 घरों में नल से जल कनेक्शन किए जाने है जिसमें अब तक 41562 घरों को जोड़ा जा चुका है। वहीं इस संबंध में बताया गया चरणबद्ध तरीके से नल से जल कनेक्शन हेतु कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें द्वितीय क्वार्टर (जुलाई से सितंबर) में कुल लक्ष्य 6600 के विरुद्ध 5129 घरों को जोड़ा जा चुका है। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्ण हो इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।

    *सभी खराब चापानलों को दुरुस्त रखें, पेयजल की समस्या लोगों को नहीं होनी चाहिए*

    वहीं उन्होंने जिले में खराब पड़े नलकूपों को शिकायत मिलने पर अविलंब ठीक करने एवं सभी को सुचारू रूप से क्रियाशील रखने का निर्देश दिया, लोगों को पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए।

    इसके अलावा उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जामताड़ा जिला के सभी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों एवं पुस्तकालय भवनों में एफएचटीसी के तहत जलापूर्ति करने का निर्देश दिया। साथ ही पेयजलापूर्ति से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर साधारण मरम्मती कर चपाकलों को चालू करने का निर्देश जेई एवं एई को दिया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कितने चापाकलों की मरम्मती की गई, कितने खराब हैं उसका अद्यतन रिपोर्ट बनाकर देने का निर्देश दिया गया।

    *एसबीएम जी के तहत क्रियान्वित कार्यों की हुई समीक्षा*

    एसबीएम जी के अंतर्गत कार्यान्वित कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने एसबीएम जी के तहत एसबीएम ईबीआर एवं एसएनए के तहत अंस्पेंट बैलेंस की समीक्षा की एवं निर्देश दिया कि बैलेंस शून्य करें। इसके लिए उन्होंने कनीय अभियंता/सहायक अभियंता को सख्त निर्देश दिया कि कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा

    इसके अलावा उपायुक्त ने ओडीएफ प्लस स्टेटस की समीक्षा की। जिसमे बताया गया की जिले के कुल 1071 गांवों में से 886 गांवों को ओडीएफ प्लस विलेज घोषित हो चुके हैं। जिसमे से ज्यादातर गांव 1 स्टार एस्पायरिंग है। जिसकी समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिक से अधिक गांवों को 1 स्टार से 3 स्टार एस्पायरिंग में कन्वर्ट करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रखंड समन्वयकों को अगली बैठक तक में 111 गांवों को 3 स्टार एस्पायरिंग में लाने का निर्देश दिया। वहीं इस कार्य में आ रही कठिनाइयों के बारे में उन्होंने जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    जिसके लिए एनुअल एक्शनल प्लान पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा गोबरधन योजना के तहत गोबर गैस प्लांट के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि जिले के 04 प्रखंडों में स्थान चिन्हित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि गांव में लोगों को गोबरधन योजना एवं गोबर गैस प्लांट के बारे में जानकारी दें, इसके क्या लाभ हैं ताकि योजना का सफल क्रियान्वयन एवं लाभ मिल सके। इसके अलावा उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के तहत चिन्हित किए गए 6 स्थलों के बारे में पृच्छा किया जिसमे बताया गया कि नाला एवं कुंडहित में एंट्री स्टार्ट है जबकि जामताड़ा, करमाटांड़ एवं नारायणपुर में कार्य प्रगति पर है इसके अलावा फतेहपुर में एनओसी नही मिलने के कारण कार्य शुरू नही हुआ है। उपायुक्त ने संबंधित को समस्या का त्वरित निष्पादन करते हुए कार्य प्रारंभ करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं ग्राम स्तर पर बने 52 कचरा संग्रहण स्थान पर उन्होंने बांस के घेरा की संख्या को बढ़ाने का निर्देश दिया।

    उन्होंने प्रखंड समन्वयकों एवं जेई को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जियो टैगिंग का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। वही आईएचएचएल एप्लीकेशन में पेंडेंसी को देखते हुए उन्होंने भौतिक निरीक्षण कर पेंडेंसी को अप्रूव करने का निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी श्री राहुल प्रियदर्शी, एई, कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएस एस अकादमी बालिगुमा में हिंदी दिवस को बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पोषण टास्क फोर्स की बैठक किया गया आयोजित

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.