Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्कूली बच्चों के लिए खेलो झारखंड के अंतर्गत तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ आउटडोर स्टेडियम जामताड़ा में किया गया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    स्कूली बच्चों के लिए खेलो झारखंड के अंतर्गत तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ आउटडोर स्टेडियम जामताड़ा में किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बुधवार को स्कूली बच्चों के लिए खेलो झारखंड के अंतर्गत तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ आउटडोर स्टेडियम जामताड़ा में किया गया।
    प्रखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तर प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के अलावा खो-खो कबड्डी एवं वॉलीबॉल खेल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 17 और अंडर 19 वर्ग के बालक बालिकाओं के विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
    जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा ,जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम ,एडीपीओ संजय कापरी ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
    जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा ,जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम , ए डी पी ओ संजय कापरी ,ए पी ओ उज्जवल मिश्रा , ए पी एम अजय कुमार ने सभी प्रखंड की टीम के छात्र -छात्राओं से परिचय प्राप्त किया और उन्हें उमंग और उत्साह के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।
    अंडर 19 बालक के 1500 मीटर दौड़ में जेबीसी जामताड़ा के देवलाल हांसदा विजेता रहे जबकि गुलाब राय प्लस 2 विद्यालय करमाटांड के नासीर अंसारी द्वितीय स्थान पर रहे । अंडर 19 बालिका में 1500 मीटर दौड़ में प्लस 2 मिहिजाम की छात्रा काजल कुमारी विजेता रही जबकि नाला प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवजोड की छात्रा नूनी किस्कू ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता रहीं।
    अंडर 19 बालक में जे बी सी जामताड़ा के अमित ठाकुर विजेता रहे जबकि प्लस 2 विद्यालय नाला के छात्र मनोज हांसदा द्वितीय स्थान पर रहे।
    विजेता और उप विजेता छात्र छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया ।
    कार्यक्रम के सफल संचालन में सेवानिवृत शिक्षक डीडी भंडारी, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुनील बास्की ,शिक्षक विद्यासागर ,दुर्गेश कुमार दूबे ,प्रीति कुमार रविकर, कुमार गौरव ,चंद्रशेखर सिंह, सुब्रतो चौधरी ,दिनेश करमाली शिक्षिका आरती कुमारी ,सावित्री सोरेन मौके पर उपस्थित थे।
    प्रतियोगिता के सफल संचालन में जिला एथलेटिक्स के सचिव सरोज यादव, कबड्डी सचिव अरविंद ओझा ,वालीवाल सचिव विवेक रजक ,एस एस ए कर्मी विनोद राजहंस ,अनिल कुमार ,सौरभ कुमार ,दिलीप कुमार , वरुण कुमार , कामाख्या मंडल,अचिंत साधु और सुमना बाउरीका अहम योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा अध्यक्षता में उद्योग विभाग पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई की आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Next Article हिन्दी दिवस विशेष:हिन्दी है हम वतन है हिन्दोस्ता हमारा’

    Related Posts

    आज होगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण

    August 3, 2026

    विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर डॉ जटाशंकर पांडे का भाजपाइयों द्वारा स्वागत

    August 3, 2026

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आज होगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण

    विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर डॉ जटाशंकर पांडे का भाजपाइयों द्वारा स्वागत

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    जेएफसी बंद करने के फैसले के विरोध में फुटबॉल प्रेमियों का प्रदर्शन, टाटा स्टील से निर्णय वापस लेने की मांग

    जुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

    निशुल्क कांवर यात्रा की संयोजिका बनी कुमकुम श्रीवास्तव 

    आजसू में युवाओं का बढ़ता जनाधार, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    ‘तुलसी भवन द्वारा नगर के 86 साहित्य सेवियों को “भारतेन्दु हरिश्चंद्र साहित्य सेवी सम्मान प्रदान किया गया ‘

    संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने सिविल सर्जन को सौंपा मांग पत्र

    सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.