Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा अध्यक्षता में उद्योग विभाग पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई की आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा अध्यक्षता में उद्योग विभाग पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई की आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा अध्यक्षता में उद्योग विभाग पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई की आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

    आज दिनांक 13.09.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) अध्यक्षता में उद्योग विभाग के समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया। बैठक में उद्योग विभाग द्वारा जिले में क्रियान्वित योजनाओं के तहत पीएमईजीपी और पीएमएफएमई योजना की समीक्षा की गई। जिसमें उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों के साथ दोनो योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त किया।

    *योजना के तहत शत प्रतिशत लाभुकों को मिले लाभ; सुनिश्चित करें अधिकारी*

    बैठक में बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना के लिए निर्धारित भौतिक लक्ष्य 175 और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना के लिए निर्धारित भौतिक लक्ष्य 50 है। जिसमें पीएमईजीपी में निर्धारित लक्ष्य 175 के विरुद्ध 160 आवेदन विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए गए हैं एवं 30 आवेदनों को बैंक द्वारा स्वीकृत किया गया है। वहीं 62 आवेदनों को अस्वीकृत किया गया है। इसके अलावा पीएमएफएमई में निर्धारित लक्ष्य 50 के विरुद्ध 175 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमे से 15 स्वीकृत किए गए हैं एवं 26 अस्वीकृत किया गया है। उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप आवेदनों का सृजन एवं स्वीकृति के लिए संबंधित अधिकारियों/ बैंक प्रतिनिधियों को आवश्यक एवं उचित निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि सभी बैंकों को अलग अलग लक्ष्य दिए गए हैं, आप लोग लाभुकों के द्वारा प्रेषित आवेदनों को भलीभांति जांच करें एवं लक्ष्य के अनुरूप योग्य लाभुकों को योजना का लाभ दें, ताकि वे उद्योग धंधा शुरू कर अपनी जीविकोपार्जन अच्छे से कर सके। उन्होंने कई बैंकों के लक्ष्य प्राप्ति की दिशा काफी पीछे रहने एवं उदासीनता को देखते हुए बैंकों के प्रतिनिधि को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग अपनी जिम्मेवारी को समझकर इस कार्य को प्राथमिकता दें। योजना के तहत शत प्रतिशत लाभुकों को योजना का लाभ दें। साथ ही उन्होंने विभाग एवं बैंक को आपकी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र जामताड़ा, मैनेजर श्री प्रह्लाद कुमार, एलडीएम श्री राजेश कुमार, बैंकों के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशत प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें – उपायुक्त
    Next Article स्कूली बच्चों के लिए खेलो झारखंड के अंतर्गत तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ आउटडोर स्टेडियम जामताड़ा में किया गया

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.