Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रभुनाथ सिंह ने61वां रक्तदान व 25 एसडीपी दान किया 
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    प्रभुनाथ सिंह ने61वां रक्तदान व 25 एसडीपी दान किया 

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रभुनाथ सिंह ने61वां रक्तदान व 25 एसडीपी दान किया 

     

    जमशेदपुर, 10 सितम्बर। रक्तदान ऐसा जूनून है कि अगर कोई इससे जुड़ गया, तो अपने सबसे व्यस्त समय में भी इसके लिए वे समय निकाल पाते हैं। ज्ञात हो कि पिछले 30 दिनों से लगातार जमशेदपुर ब्लड सेन्टर में जरुरतमंदों को एसडीपी (प्लेटलेट्स) उपलब्ध कराने के लिए लगभग हर समय उपलब्ध रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ऐसे ही रक्तदाताओं में शामिल है,

     

     

    शनिवार की रात एसडीपी मशीन की उपलब्धता को देखते हुए उन्होने तुरंत ही अपना एसडीपी डोनेशन किया, ये उनका 61वां रक्तदान है, जिसमें 25 एसडीपी उन्होने दान किया है। इसी क्रम में रेड क्रॉस कार्यकर्ता और भारतीय रेल कर्मी प्रकाश मिश्र जिन्होने शनिवार को सैंपलिंग करवाया था,

     

     

    उन्होने आज रविवार को चौथी बार एसडीपी दिया, उन्होने नियमित 5 रक्तदान भी किया है। इसी क्रम में आज रविवार के बावजूद अपने संकल्प के अनुसार रेड क्रॉस की टीम एसडीपी एवं रक्तदान के लिए तत्पर रही, टाटा स्टील के नवलेश कुमार ने 10वीं बार एसडीपी का दान किया, उनका 18 नियमित रक्तदान भी है। हितेश पटेल ने रविवार शाम अपना 13वां एसडीपी डोनेशन किया, उन्होने 3 नियमित रक्तदान भी किया है।

     

    टाटा स्टील कर्मी अजय कुमार सिंह ने देर शाम सातवीं बार एसडीपी डोनेशन किया, उन्होने 28 नियमित रक्तदान भी किया है। शनिवार को रेड क्रॉस कार्यकर्ता सोमेन्द्र बस्तिया को उनके 25 रक्तदान के लिए जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के प्रशासक श्री संजय चौधरी ने रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेश प्रभारी की उपस्थिति में सम्मानित किया। जमशेदपुर ब्लड सेन्टर में रक्तदाताओं को रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के प्रशासक संजय चौधरी एवं रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।

     

     

    रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा एसडीपी के साथ साथ आरडीपी प्लेटलेट्स के लिए भी रक्तदान शिविरों का नियमित आयोजन किया जा रहा है, जिस कड़ी में पारडीह स्थित राष्ट्रीय जन सेवा समिति के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्त की मात्रा जुटायी गयी, जिसके सेपरेशन से रेड सेल, प्लाज्मा एवं आरडीपी प्लेटलेट की आपूर्ति में सहुलियत होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब्दुल हमीद अमर रहें के नारों से गूंजा कालीमाटी रोड, अब्दुल हमीद जैसे वीर हमारे प्रेरणा स्रोत : काले
    Next Article मनिफिट आदर्श नगर में नाला जाम और साफ-सफाई ना होने से बढ़ी लोगों की समस्या, नाला जाम होने से लोगों के घरों में घुसा गंदा पानी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने क्षेत्र का किया दौरा, कहा- जल्द होगी युद्ध स्तर पर साफ-सफाई

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    May 28, 2026

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.