Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित
    Breaking News खबरें राज्य से जामताड़ा झारखंड

    कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 8, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित

    समाज के अंतिम पंक्ति तक योग्य लाभुकों को सुनिश्चित करवाएं योजनाओं का लाभ; निष्ठापूर्वक होकर करें कार्य – उपायुक्त
    नियमानुसार ही करें कार्य, अन्यथा कोताही बरतने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई – उपायुक्त

    पीवीटीजी ग्राम के नजदीक विद्यालय, पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं, शौचालय आदि से संबंधित जांच करते हुए अद्यतन सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं*

    आज दिनांक 08.09.2023 को कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित किया गया।

    *विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा*

    बैठक में उपायुक्त द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, पशुधन योजना, कल्याण छात्रवास, छात्रवृत्ति योजना, प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, बिरसा आवास, पहाड़िया जनजाति को मिलने वाले लाभ, वित्तीय व भौतिक स्थिति सहित विभाग अन्तर्गत अन्य संचालित योजनाओं एवं कार्यों की बारी बारी से समीक्षा की गई।

    उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से विभाग के अंतर्गत कार्यान्वित योजनाओं की जानकारी ली। जिले में संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आप लोग निष्ठापूर्वक संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। कार्यालय में आने लाभुकों को परेशानी न हो एवं बार बार उन्हें दौड़ना न पड़े इस पर सभी संबंधित ध्यान दें।

    *मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का दिलाएं लाभ, इससे लोगों की आमदनी बढ़ेगी एवं दूसरे राज्यों में पलायन घटेगा – उपायुक्त*

    वहीं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना को लेकर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी से विमर्श किया। उन्होंने कहा कि इसे प्रमोट करिए, लोगों को सीएमईजीपी योजना के बारे में बताइए, सरकार जन कल्याण के लिए कई प्रकार की योजनाओं को लाई है, लोगों में इसका प्रचार प्रसार कर इसका लाभ उन्हें दिलाएं। यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। लोगों के बीच इसका प्रचार प्रसार करें ताकि इसका लाभ सभी योग्य लोगों को मिले ताकि जिले के लोगों की आमदनी बढ़ सकेगा एवं अन्य राज्यों में पलायन भी घटेगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह से शिथिलता ना बरती जाय, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इस पर ध्यान देने का निर्देश दिया।

    *मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का अधिक से अधिक लाभ दें*

    इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता अनुदान से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा की। उन्होंने योजना के तहत नियमानुसार मरीजों को सहायता अनुदान राशि का शीघ्र भुगतान करने सहित लाभुकों को ज्यादा भाग दौड़ नहीं करना पड़े इस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही इसका प्रचार प्रसार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    वहीं उपायुक्त ने समीक्षा क्रम में पहाड़िया जनजाति के परिवारों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं, सहायता, पेंशन, राशन, आवास, स्वच्छ पेयजल, शौचालय सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पीवीटीजी ग्राम के नजदीक विद्यालय, पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं, शौचालय आदि से संबंधित जांच करते हुए अद्यतन सूची तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराएं।

    इसके अलावा बैठक में विगत वित्तीय वर्ष में बने सरना स्थल की समीक्षा की गई। इसके अलावा धुमकुड़िया सांस्कृतिक कला भवन, जाहेरस्थान घेराबंदी, कल्याण छात्रावास सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर योजनाओं में जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने एवं अपेक्षित प्रगति लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने बिरसा आवास, कब्रिस्तान घेराबंदी, जाहेरथान घेरा बंदी आदि कार्यों की अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    वहीं मुख्यमंत्री पशुधन योजना के क्रियान्वयन एवं संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा क्रम में निर्देश देते हुए कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक के योग्य लाभुकों को मिले इसे सुनिश्चित करें।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त सह परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री अनिलसन लकड़ा, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार भगत सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय लोक अदालत का कल समयः प्रातः 10ः00 बजे से सिविल कोर्ट परिसर, जामताड़ा में होगा आयोजन ; सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने दी जानकारी
    Next Article राज्य सरकार ने 18 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.