राष्ट्रीय लोक अदालत का कल समयः प्रातः 10ः00 बजे से सिविल कोर्ट परिसर, जामताड़ा में होगा आयोजन ; सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने दी जानकारी
कल दिनांक 09.09.2023 (शनिवार) को प्रातः 10ः00 बजे से सिविल कोर्ट परिसर, जामताड़ा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा श्री अभिनव ने बताया कि झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, राँची के तत्वावधान में किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर बैंक ऋण, बिजली, रेलवे, मोटर एक्सिडेन्ट, 138 एन0आई0एक्ट (चेक बाँउस), बी0एस0एन0एल0, फौजदारी (क्रिमिनल), सुलहनीय मामले, रेवेन्यू से संबंधित, वैवाहिक विवाद, उत्पाद (एक्साइज) वाद, उपभोक्ता विवाद से वन (फारेस्ट), भूमि अधिग्रहण एवं मुुआवजा से संबंधित, न्यूनतम मजदूरी विवाद एवं श्रम, मनरेगा सहित अन्य सभी सुलहनीय मामले, जिन्हें लोक अदालत के माध्यम से सुलझाया जा सकता है, वैसे वादों का निष्पादन किया जायेगा। उन्होंने संबंधित पक्षकारों से अपील करते हुए अपने मामलों का सुलह समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण हेतु संबंधित न्यायालय/विभाग में यथाशीघ्र आवेदन देने और राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए अपील किया।

