Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप कहा “केंद्र सरकार सरकार देश की 60 प्रतिशत आबादी को प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को अहमियत नहीं देती”
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप कहा “केंद्र सरकार सरकार देश की 60 प्रतिशत आबादी को प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को अहमियत नहीं देती”

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 8, 2023Updated:September 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप आप कहा केंद्र सरकार सरकार देश की 60 प्रतिशत आबादी को प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को अहमियत नहीं देती

    जब भारत में जी20 समिट हो रही है। इसी समय कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विदेश दौरे पर चले गए। उन्होंने इस दौरान वे यूरोप की यात्रा पर हैं। गुरुवार 7 सितंबर को उन्होंने ब्रसेल्स, बेल्जियम में यूरोपीय संसद में एमईपी के एक बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उनसे भारत में चल रहे घटनाक्रमों को लेकर सवाल किए गए। जिनका उन्होंने जवाब दिया। इस बैठक के दूसरे दिन एक यू-ट्यूब चैनल पर उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर बातचीत की। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जी20 समिट में आमंत्रित न करने संबंधी प्रश्न भी पूछा गया। इसका भी उन्होंने जवाब दिया।

     

     

     

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जी20 रात्रिभोज में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि मल्लिकार्जुन को जी20 समिट के लिए आमंत्रित नहीं करना यह इस बात का प्रमाण है कि सरकार देश की 60 प्रतिशत आबादी को प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को अहमियत नहीं देती। जी20 रात्रिभोज के लिए खरगे को आमंत्रित नहीं किए जाने के सवाल पर राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘इसमें अलग बात क्या है? उन्होंने (सरकार) विपक्ष के नेता को आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया है। यह आपको कुछ बताता है। यह आपको बताता है कि वे भारत की 60 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं (विपक्ष) को महत्व नहीं देते हैं। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में लोगों को सोचना चाहिए। उन्हें ऐसा करने की आवश्यकता क्यों महसूस हो रही है और इसके पीछे किस प्रकार की सोच है।’

     

     

     

    राहुल गांधी ने ‘इंडिया’ और ‘भारत’ से जुड़े विवाद पर कहा, ‘संविधान में देश का नाम ‘इंडिया, जो भारत है’। मैं उससे पूरी तरह खुश हूं। मुझे लगता है कि यह (नाम बदलने की बात) घबराहट में किया गया है, ध्यान भटकाने का प्रयास किया गया। हमने अपने गठबंधन को ‘इंडिया’ नाम दिया है।

    कश्मीर के मसले पर ये बोले राहुल गांधी
    कश्मीर से संबंधित प्रश्न पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। यहां भारत के अलावा कोई और मतलब नहीं है। हमने कार्य समिति में प्रस्ताव पारित किया है। जब हम लोकतांत्रिक संस्थाओं की सुरक्षा की बात कर रहे हैं, तो इसमें कश्मीर समेत देश सभी हिस्सों की बात करते हैं।’

     

     

    राहुल गांधी ने कहा रूस यूक्रेन मुद्दे पर हम सरकार के साथ

    रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत सरकार के रुख से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि विपक्ष कुल मिलाकर इस संघर्ष (रूस और यूक्रेन के बीच) पर भारत के वर्तमान रुख से सहमत होगा। हमारा रूस के साथ रिश्ता है। मुझे नहीं लगता कि सरकार वर्तमान में जो रुख अपना रही है, उससे विपक्ष का कोई अलग रुख होगा।’

    राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप आप कहा केंद्र सरकार सरकार देश की 60 प्रतिशत आबादी को प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को अहमियत नहीं देती
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुरु नानक सभा गुरुद्वारा साहिब बारीडीह कमेटी द्वारा हरजिंदर और अविनाश को किए सम्मानित
    Next Article हजारीबाग :चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, सभी अपराधी हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के रहने वाले।

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.