सनातन धर्म विवाद पर CM योगी बोले- जिसने चुनौती दी वो मिट गया रावण और बाबर भी नहीं मिटा सका सनातन
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा आज का समय जब पूरा देश सकारात्मक दिशा में बढ़ने का काम कर रहा तब कुछ लोगों को ये अच्छा नहीं लगता। सीएम योगी ने इस दौरान कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सनातन धर्म को जिसने चुनौती दी वो मिट गया।
भारत, भारतीयता, यहां की सनातन परंपरा पर उंगली उठाने का कार्य किया जा रहा है…ये भूल गए कि जो सनातन नहीं मिटा था रावण के अहंकार से, जो सनातन नहीं डिगा था कंस की हुंकार से, जो सनातन नहीं मिटा था बाबर और औरंगजेब के अत्याचार से वह सनातन इन तुच्छ सत्ता परजीवी जीवों से क्या मिट पाएगा? इनको स्वयं अपने कृत्यों पर लज्जित होना चाहिए।”
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा सनातन के विरोध करने वाले को 2024 में जनता सबक सिखा देगी विपक्षी गठबंधन के नेता सनातन का अपमान कर रहे हैं और कांग्रेस बैठकर तमाशा देख रही है यह देश की सनातनी देख रहे हैं

