Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव एवं मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से कुणाल ने फ़ोन पर की शिकायत, कहा गरीबों के अनाज पर डाका डालने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव एवं मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से कुणाल ने फ़ोन पर की शिकायत, कहा गरीबों के अनाज पर डाका डालने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जन वितरण प्रणाली के डीलरों ने पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी से की मुलाकात, राशन आवंटन पर हुए अनाज हेरा-फेरी की शिकायत को लेकर मदद का किया आग्रह, कुणाल ने कहा-बहरागोड़ा समेत पूरे जिले में बड़े पैमाने पर हुई है गड़बड़ियां

    ● खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव एवं मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से कुणाल ने फ़ोन पर की शिकायत, कहा गरीबों के अनाज पर डाका डालने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई।

    जमशेदपुर। पुर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राशन आवंटन से जुड़ी गड़बड़ियों सामने आई है। दरअसल, बहरागोड़ा प्रखंड के अंतर्गत जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत सितंबर 2023 के विरुद्ध जो खाद्यान्न आवंटन निर्गत किया गया है। उसमें भारी कटौती की गई है। जिससे कई दुकानदार का खाद्यान्न आवंटन शून्य हो गया है। जिससे कार्डधारी जनता के बीच खाद्यान्न वितरण करना संभव नहीं हो पा रहा है। जिससे डीलरों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुश्किल को देखते हुए सभी डीलरों ने गुरुवार को पूर्व विधायक एवं झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी से मुलाकात की। इस दौरान डीलरों ने समस्या से संबंधित जानकारी विस्तृत रूप से साझा करते हुए बताया कि स्टॉक बैलेंस रिपोर्ट में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना सितंबर 2022 से दिसंबर 2022 तक का जो खाद्यान्न निर्गत किया गया था। उसमें बहुत गड़बड़ी है। जैसे कि इस प्रखंड में दुकानदारों को नवंबर एवं दिसंबर 2022 का पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चावल नहीं मिला है जबकि स्टॉक बैलेंस रिपोर्ट में उठाव दिखाया गया है। इस प्रखंड के सभी दुकानदारों का वितरण प्रायः 94% से 99% के बीच होता है। इस परिस्थिति में सभी दुकानदारों का खाद्यान्न का स्टॉक ज्यादा दिखाया जाता है। डीलरों ने कुणाल षाड़ंगी से इस मामले में हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की है। जिससे की गरीब लोगों को समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

    वहीं, कुणाल षाड़ंगी ने डीलरों को हो रहे समस्या और हुई गड़बड़ी की शिकायत राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव से की। कुणाल ने इस मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि डीलरों को मिलने वाले खाद्दान्न के आवंटन ना होने पर भी सिस्टम में आवंटित बताया गया है। जबकि वास्तविकता इसके ठीक उलट है। खाद्दान्न नही मिलने के कारण जरूरतमंद राशन कार्डधारियों को राशन नही मिल रहा है। मामले में गड़बड़ी को स्वीकार करते हुए रामेश्वर उरांव ने कहा कि दो से तीन दिनों में इसपर पूरी जानकारी देंगे। वहीं, कुणाल षाड़ंगी ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को भी मामले की जानकारी देकर गरीबों के अनाज पर डाका डालने वालों एवं अनाज की हेरा-फेरी करने वालों पर उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसूर्य मंदिर सिदगोड़ा में जन्माष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन एकल मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुषों ने अलग-अलग लिया भाग, बारीडीह निवासी खुशबू कुमारी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
    Next Article भाजपा जमशेदपुर महानगर के महामंत्री राकेश सिंह ने बयान जारी कर कहा, जमशेदपुर पूर्वी के नारकीय स्थिति के लिए निर्दलीय विधायक जिम्मेवार

    Related Posts

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    May 28, 2026

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.