Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » SP के आदेश से सरायकेला पुलिस महकमें में हड़कंप थानेदार निलंबित
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    SP के आदेश से सरायकेला पुलिस महकमें में हड़कंप थानेदार निलंबित

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला पुलिस महकमें में हड़कंप थानेदार निलंबित

     

    सरायकेला: एसपी ने थानेदार नीतीश कुमार को निलंबित करने का फरमान जारी कर दिया है. जिसके बाद जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. एसपी के निर्देश पर कई सवाल एकसाथ उठने लगे हैं. हर किसी के जेहन में यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर थानेदार को किस गुनाह की सजा दी गई है. जानकर इसे राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं. दरसल थाने के कथित खबरी (एसपीओ) दिनेश साहू के गुनाहों की सजा नीतीश को मिली है. बता दें कि सरायकेला बाजार के रहने वाले 16 वर्षीय युवक सागर ने बुधवार को सीनी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के आगे कुदकर आत्महत्या कर ली थी.

     

     

    इसको लेकर गुरुवार सुबह से ही सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य परिजनों के साथ नाबालिग के शव को लेकर थाने पर प्रदर्शन कर रहे थे. सभी आरोपी दिनेश साहू की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. करीब छः घंटे के प्रदर्शन के बाद अंततः एसपी के निर्देश पर थानेदार को निलंबित करने और आरोपी दिनेश साहू की गिरफ्तारी का आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों ने आंदोलन समाप्त कर दिया. एसपी ने सर्किल इंस्पेक्टर राम अनूप महतो को पूरे मामले के जांच का जिम्मा सौंपा है. साथ ही एसपीओ दिनेश साहू को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है.

     

    दरअसल गुरुवार की सुबह से ही मृत युवक के परिजनों के साथ सरायकेला वासियों ने युवक के शव को लेकर सरायकेला थाने का घेराव कर दिया था. सभी आरोपी एसपीओ दिनेश साहू की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे करीब छः घंटे तक प्रदर्शन के बाद अंततः थानेदार के निलंबन के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ उसके बाद परिजनों शव को अपने साथ ले गए.

     

    *क्या है मामला*

    बता दें कि जमशेदपुर के साकची थाने से फोन आया कि सरायकेला बाजार निवासी सागर राणा के खिलाफ मोबाइल चोरी किए जाने की एक शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है. थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने इसके अनुसंधान का जिम्मा एसआई अभिमन्यु कुमार को सौंपा गया था. एसआई अभिमन्यु कुमार ने एसपीओ दिनेश साहू को सागर राणा के घर जाकर उसे मोबाइल के साथ थाने में उपस्थित होने का कार्य सौंपा गया था. इस संबंध में मृत युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दिनेश साहू ने सागर राणा के घर जाकर उसकी 14 वर्ष की छोटी बहन को धमकाते हुए मामले से बचाने के लिए 50000 की मांग की. नहीं देने की स्थिति में दिनेश साहू ने जेल भिजवाने की धमकी दी.

     

     

    जिससे भारी तनाव में आकर सागर राणा ने सीनी जाकर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली. इतना ही नहीं सरायकेला बाजार के खोमचा से लेकर ठेला लगाने वाले और दुकानदारों ने भी दिनेश साहू की शिकायत की है. आक्रोशित दुकानदारों ने कहा है कि दिनेश साहू थाने का रौब दिखाकर हमेशा उन्हें प्रताड़ित करता है. सभी दिनेश साहू की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे. उधर लोगों के आक्रोश को देखते हुए दिनेश फरार हो गया.

    *क्या वाकई थानेदार दोषी हैं या राजनीति के शिकार हुए नीतीश ?*

    उधर लगातार बढ़ते आक्रोश के बीच एसपी ने थाना प्रभारी नीतीश कुमार को निलंबित करने का आदेश दे दिया जिसके बाद लोग शांत हुए. सवाल यह है कि आखिर इस पूरे मामले में थानेदार की क्या गलती है ? क्या थानेदार को हटवाने को लेकर यह दबाव बनाया गया ? ऐसे कई अनसुलझे सवाल हैं जो एसपी के कार्रवाई के बाद उठने लगे हैं.

    वैसे विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य की भूमिका इस पूरे मामले में काफी सराहनीय रही. उन्होंने मृतक सागर राणा को इंसाफ दिलाने का प्रण लिया था, वे घटना के बाद से ही लगातार परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे थे. उनके दबाव का ही परिणाम रहा कि एसपी को थानेदार के खिलाफ कार्रवाई करना पड़ा, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें कि मृतक अपने घर का इकलौता चिराग था. दो वर्ष पूर्व पिता का देहांत हो गया था. घर पर मां और इकलौती बहन रह गई है. उसका नाम मोबाईल चोरी में जमशेदपुर के साकची थाने में दर्ज हुआ है. यह भी जांच का विषय है.
    हरिवंदर सिंह (एसडीपीओ)

    सरायकेला पुलिस महकमें में हड़कंप थानेदार निलंबित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरएसबी ट्रांसमिशन ने एसीएमए राष्ट्रीय क्यूसी सर्कल प्रतियोगिता और सीआईआई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए
    Next Article सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में जन्माष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन एकल मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुषों ने अलग-अलग लिया भाग, बारीडीह निवासी खुशबू कुमारी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

    Related Posts

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.