Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार : पटना में BJP सांसद पर लाठीचार्ज मामले में बड़ी कार्रवाई, 7 अधिकारियों को दिल्ली किया तलब
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    बिहार : पटना में BJP सांसद पर लाठीचार्ज मामले में बड़ी कार्रवाई, 7 अधिकारियों को दिल्ली किया तलब

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिहार : पटना में BJP सांसद पर लाठीचार्ज मामले में बड़ी कार्रवाई, 7 अधिकारियों को दिल्ली किया तलब
    पटना. बिहार के पटना में शिक्षक के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान 13 जुलाई को लाठी चार्ज के क्रम में भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर बर्बर लाठीचार्ज के मामले में लोकसभा विशेषाधिकार समिति ने पटना के सात अधिकारियों को दिल्ली बुलाया है.

     

     

     

    लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक सूचना पत्र में कहा गया कि विशेषाधिकार समिति की बैठक 21 सितंबर को होनी है. जिन अधिकारियों को दिल्ली बुलाया गया है, उसमें पुलिस महानिदेशक आर.एस. भट्टी, जिला मजिस्ट्रेट पटना, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, एस.ओ. पटना सिटी- वैभव शर्मा, ए.एस.पी. पटना, काम्या मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, पटना और पटना सेंट्रल सदर के अनुमंडल पदाधिकारी खांडेकर श्रीकांत कुंडलिक शामिल हैं. लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष विशेषाधिकार समिति ने लाठी चार्ज की घटना से संबंधित अधिकारियों को आगामी 21.9.2023 को अपराह्न 3.00 बजे विशेषाधिकार समिति के समक्ष उपस्थित होने का नोटिस दिया है.

     

     

    क्या था मामला

    13 जुलाई को बिहार के शिक्षकों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पटना के गांधी मैदान से निकाले गए जुलूस में डाक बंगला चौराहे पर बिहार के पुलिस प्रशासन के द्वारा किए गए लाठी चार्ज में भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस मामले में ये भी खबर आई थी कि पुलिस की लाठीचार्ज से जहानाबाद के बीजेपी कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत हुई है. उसके बाद एसएसपी ने इस मामले में सबूत देते हुए साफ किया था कि विजय सिंह की लाठीचार्ज या भगदड़ से मौत नहीं हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजी-20 सम्मेलन से नये विश्व की संरचना संभव: ललित गर्ग
    Next Article पाकिस्तानी सेना और टीटीएम के बीच मुठभेड़, 4 पाक सैनिकों की मौत

    Related Posts

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    July 13, 2026

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 2026

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    बिष्टुपुर राम मंदिर से इस्कॉन द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर रथ को अंतिम रूप देते कारीगर एवं आयोजन समिति के सदस्य।

    जमशेदपुर सिविल डिफेंस की एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ अभ्यास

    जमशेदपुर में पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने टैंगो मोबाइल, पीसीआर, शक्ति कमांडो और क्यूआरटी जवानों को किया ब्रीफ

    क्या किसी दल की विरासत बनकर रह गए शहीद रति लाल महतो?

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    पूर्वी सिंहभूम में 1.04 लाख से अधिक मलेरिया जांच, 1,895 संक्रमित; 6 मौतें, प्रशासन ने तेज किया अभियान

    भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को 2 करोड़ रुपये का भेजा कानूनी नोटिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.