फुटबॉल प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीपीआई नेता कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया फीता काटकर किया उद्घाटन
जामताड़ा: फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आसानबेढ़िया पंचायत के उत्तमडीह ग्राउंड में लीटीश बागान क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसका उद्घाटन भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह नाला विधानसभा के कद्दावर नेता कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। मौके पर श्री पहाड़िया ने कहा सभी खिलाड़ियों को मेरी ओर से शुभकामनाएं है।कहा उम्मीद है सभी खिलाड़ी अपना प्रदर्शन बहुत अच्छा ही करेंगे।धानमुसका फुटबॉल टीम वर्सेस शिवसेना पथरीबाग फुटबॉल टीम का फर्स्ट ग्राउंड खेला गया। मौके पर मुख्य प्रतिनिधि राजन टुडू,प्रधान फार्पन टूडू, अध्यक्ष प्रदीप टुडू, सचिव सफाई मूर्मू, कोषाध्यक्ष रोहित किस्कू, मंगल हांसदा ,राम हांसदा, मंगल टुडू शांतिमय पाल सहित क्लब के सदस्यगण उपस्थित थे।

