बाराबंकी में बड़ा हादसा, तीन मंजिला मकान गिरा, दो लोगों की मौत, कई घायल
यूपी के बाराबंकी जिले में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ। सोमवार सुबह करीब 3 बजे तीन मंजिला मकान गिर गया। मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई। अभी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। प्रशासन की मदद से मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। वहीं प्रशासन की और से 12 लोगों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाला जा चुका है।
फतेहपुर के मुहल्ला काजी-दो में सट्टी बाजार में रहने वाले हाशिम की बबलू इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान है। दुकान के पीछे तीन मंजिला मकान है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहते हैं, परिवार में करीब 15 सदस्य हैं। भोर में करीब तीन बजे अचानक ढहे मकान से हड़कंप मच गया। इसी मकान से सटा इस्लामुद्दीन अंसारी का एक मंजिला मकान भी साथ में ढह गया, जिसमें परिवार के लगभग आधा दर्जन लोग भी घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड, एबुलेंन्स, स्वास्थ्य टीम मौके पर बचाव कार्य में जुटी है।
बाराबंकी एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया – “तड़के सुबह करीब 3 बजे उन्हें बाराबंकी में एक इमारत ढहने की सूचना मिली। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर अब तक 12 लोगों को बचाया गया है। मलबे में अभी भी 3-4 लोगों के फंसे होने की संभावना है। घटनास्थल पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके मौजूद है। बचाए गए सभी 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमें 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बचाव अभियान जारी है।”