Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जममशेपुर की सुर्खियां
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जममशेपुर की सुर्खियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2023No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जममशेपुर की सुर्खियों को जानें

    सरायकेला:रक्षा बंधन के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से ऑटो चालकों की कलाई पर राखी बांध उनके लंबी उम्र की कामना की गई. इस संबंध में सरायकेला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि साहू ने बताया कि जब वे सफर करती हैं उस वक्त एक अभिभावक एक भाई की तरह सुरक्षा प्रदान कर ऑटो चालक हम महिलाओं को अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाते हैं. यही वजह है कि हम सभी महिलाएं अपने ऑटो चालक भाइयों की कलाई में रखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं. उधर ऑटो चालकों ने भी महिलाओं के इस प्यार का सम्मान करने और हर परिस्थिति में उनकी रक्षा करने का प्रण लिया.

    रश्मि साहू (जिलाध्यक्ष- भाजपा महिला मोर्चा)

     

     

    जमशेदपुर

    एसएसपी कार्यालय के बाहर भिड़े दो पक्ष
    जमशेदपुर के एसएसपी कार्यालय के बाहर उस वक्त हंगामा मच गया जब दो पक्ष आपस में ही भिड़ गए. दोनो पक्षों में जमकर हाथापाई हुई. हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने दोनो पक्षों को शांत कराया. मिली जानकारी के अनुसार बागबेड़ा निवासी एक युवती को एक युवक अपने साथ भागा ले गया था. युवती के परिजनों ने इस मामले को लेकर बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत की थी. पुलिस ने आरोपी युवक को संपर्क किया और युवती को लेकर थाने बुलाया. युवक ने पुलिस की बताया कि वह रांची में है और देर बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच गया. इसी बीच युवती के परिजन भी एसएसपी कार्यालय पहुंच गए जिसके बाद दोनो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मौका पाते ही युवक मौके से फरार हो गया.

     

    जिला परिषद डॉ परितोष ने किया रामपुर गिट्टी मशीन गांव का दौरा।

    बस्तीवासियों ने की सार्वजनिक शौचालय की मांग।

    जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह के द्वारा आज जनसंपर्क अभियान के तहत पश्चिम छोटा गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर गिट्टी मशीन गांव का दौरा कर वहां के स्थानीय समस्याओं से रूबरू हुए।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ परितोष ने कहा कि जनता की सेवा करना ही उनका धर्म है इसी क्रम में आज रामपुर गिट्टी मशीन का दौरा किया। बस्ती के अधिकांश परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है जिसके चलते यहां के लोग शौचालय घरों में शौचालय बनाने में असमर्थ है। आज पूरा देश स्वच्छता को लेकर चर्चा हो रही है। और बड़े शर्म की बात है कि बस्ती के 80 % घरों में शौचालय का भी निर्माण नहीं हो पाया है उन्होंने समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द शौचालय निर्माण का आश्वासन दिया। साथ ही साथ बस्तियों में घूम-घूम कर डेंगू से बचने के लिए लोगों को जागरूकता का संदेश भी दिया ।
    इस अवसर पर आदिवासी यंग बॉयज कमेटी के गोविंद जोरा ,रवि लोहार, विकास बहादुर, राजू पत्रों, बिंदा सिंह,शांति कर्मकार,जयंती कर्मकार, शुरू पत्रों,अंशु पत्रों, दुर्गा सरदार सहित भारी संख्या में बस्ती वासी उपस्थित ह

     

    जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में विधायक निधि से स्विमिंग पूल का निर्माण कर क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने स्विमिंग पूल को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र के सुपुर्द कर दिया

    बहुत कम खर्च पर इस स्विमिंग पूल में बच्चे तैराकी सिख पाएंगे, जिसका नाम सिदगोड़ा क्रीडा उद्यान रखा गया है,साथ ही साथ बच्चों के लिए कई तरह के एक्टिविटी इस उद्यान में किए जाएंगे उद्यान को अधिसूचित क्षेत्र को सौंपने के दौरान विधायक सरयू राय ने कहा कि 6 महीने तक इसका मेंटेनेंस अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा किया जाएगा 6 महीने बाद जो इसे चलाएंगे उन्हें सौंप दिया जाएगा उन्होंने कहा आने वाले सितंबर महीने में बाल मेले का भी आयोजन इस उद्यान में किया जाएगा पूरे देश में सिदगोड़ा क्रीड़ा उद्यान की एक अलग पहचान होगी

     

    जमशेदपुर के बारीडीह स्थित भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यालय में रक्षाबंधन समारोह का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया जिसमें पूर्वी विधानसभा क्षेत्र समेत शहर के विभिन्न स्थानों से महिलाओं ने पहुंचकर विधायक सरयू राय के कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की

    पूरे देश समेत राज्य व शहर में भी रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है इसी क्रम में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के बारीडीह स्थित कार्यालय में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र व शहर के कोने-कोने से महिलाओं ने पहुंच कर विधायक सरयू राय की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया सभी ने विधायक सरयू राय के दीर्घायु और आजीवन स्वास्थ्य की कामना की, साथ ही सरयू राय उन बहनों के सर पर अपना हाथ रख इसका वचन लिया

     

    टाटा स्टील ने एम टेक इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    जमशेदपुर, 30 अगस्त, 2023: टाटा स्टील ने एक फ्लैगशिप एम टेक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू करने के लिए आज आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के लिए प्रोफेसर जे.के. पटनायक, कार्यवाहक निदेशक, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद, प्रोफेसर धीरज कुमार, उप निदेशक, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद, प्रोफेसर सागर पाल, डीन (अनुसंधान एवं विकास), आईआईटी (आईएसएम) धनबाद, अत्रेयी सान्याल, वाईस प्रेसिडेंट, एचआरएम, टाटा स्टील और देबाशीष भट्टाचार्जी, वाईस प्रेसिडेंट, टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च एंड डेवेलपमेंट, टाटा स्टील उपस्थित थे।

    आईआईटी (आईएसएम) धनबाद से प्रौद्योगिकी क्षेत्र में शीर्ष प्रतिभाओं को आकर्षित करने और उन्हें टाटा स्टील में 6-12 महीने की इंटर्नशिप की पेशकश करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह कार्यक्रम भारत में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम टाटा स्टील को नई प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें कंपनी में दीर्घकालिक अवसर देने में भी सक्षम बनाएगा।

    कार्यक्रम के दौरान अत्रेयी सान्याल,
    वाईस प्रेसिडेंट, एचआरएम, टाटा स्टील ने कहा “हम आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के छात्रों के लिए इस फ्लैगशिप एम टेक इंटर्नशिप कार्यक्रम को लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम एम टेक छात्रों के लिए अनुसंधान एवं विकास और प्रौद्योगिकी में मूल्यवान अनुभव प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट अवसर है, साथ ही टाटा स्टील को शीर्ष प्रतिभाओं तक पहुंच प्रदान करता है।”

    एमओयू पर हस्ताक्षर समारोह के दौरान, टाटा स्टील के वाईस प्रेसिडेंट, टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च एंड डेवेलपमेंट, देबाशीष भट्टाचार्जी ने उल्लेख किया कि कैसे टाटा स्टील और आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के बीच यह साझेदारी देश में समग्र प्रौद्योगिकी और अनुसंधान एवं विकास पारिस्थितिकी तंत्र को समृद्ध करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसूर्य मंदिर समिति पूरे धूमधाम से मनायेगी जन्माष्टमी महोत्सव, मंदिर परिसर में स्विमिंग पूल और बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण कार्य के विरोध में शहर के धर्मप्रेमी 2 सितंबर को निकालेंगे मशाल जुलूस, 4 को सूर्य मंदिर समिति का उपायुक्त कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.