Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रूस से तेल खरीदने पर बोले एस. जयशंकर- ‘PM मोदी ने कहा देश के लिए जो जरूरी वो करो’
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    रूस से तेल खरीदने पर बोले एस. जयशंकर- ‘PM मोदी ने कहा देश के लिए जो जरूरी वो करो’

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रूस से तेल खरीदने पर बोले एस. जयशंकर- ‘PM मोदी ने कहा देश के लिए जो जरूरी वो करो’
    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमें सारी दुनिया से संबंध बनाने होंगे। लेकिन जब बात हमारे फायदे पर आ जाए, तो हमें पीछे नहीं हटना चाहिए।
    रूस-यूक्रेन युद्ध के समय दुनियां दो भाग में बट गई। एक धड़ा वो था जो रूस का साथ दे रहा था। वहीं, दूसरा धड़ा यूक्रेन का साथ दे रहा था। लेकन हम किसी भी धड़े के साथ नहीं थे। इसलिए हमें हर कदम सोच समझ कर रखना था। लेकिन युद्ध के दौरान उसका असर वैश्विक ईंधन सप्लाई चेन पर होने लगा था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझसे कहा था, “देश के फ़ायदे के लिए जो भी जरूरी, वह करें…” ये सारी बार देश के विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने एक टी वी चैनल के साथ बातचीत के दौरान कहीं।

     

     

    प्रधानमंत्री ने कहा था, ‘ऐसा स्टैंड लें, जिससे भारत को लाभ हो

    अपनी बातचीत के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमें सारी दुनिया से संबंध बनाने होंगे। लेकिन जब बात हमारे फायदे पर आ जाए, तो हमें पीछे नहीं हटना चाहिए। अगर मेरे पास कोई रास्ता हो, तो मुझे अपने लोगों को पेट्रो कीमतों में महंगाई झेलने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा था, ‘ऐसा स्टैंड लें, जिससे भारत को लाभ हो…’ हमने ऐसा ही किया…”

    यूरोप पहले खुद के अंदर झांक कर देखे

    रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनज़र पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद रूस से तेल आयात जारी रखने के भारत के फैसले का डॉ जयशंकर बार-बार बचाव करते रहे हैं। उन्होंने सवाल किया था कि जब यूरोप अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दे सकता है, तो वह भारत से कुछ और फैसला करने की उम्मीद कैसे कर सकता है।

    यूरोप पहले खुद के अंदर झांक कर देखे। बता दें रुस से तेल खरीदने के सवाल पर विदेशमंत्री की एक तीखी टिप्पणी वायरल भी हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूरोप को इस मानसिकता से बाहर निकलने की जरूरत है कि यूरोप की समस्याएं दुनिया की समस्याएं हैं, लेकिन दुनिया की समस्याएं यूरोप की समस्याएं नहीं हैं।

     

     

     

    भारत भी बाकी देशों से अलग नहीं

    डॉ जयशंकर ने बताया था कि यूक्रेन युद्ध के मद्देनज़र यूरोपीय मुल्कों ने अपनी ईंधन ज़रूरतों के लिए मध्य-पूर्व एशिया के पारंपरिक सप्लायरों की ओर रुख किया था, जिसके फलस्वरूप कीमतों पर दबाव पड़ा हर मुल्क अपने नागरिकों के लिए सबसे ज़्यादा फ़ायदेमंद सौदा तलाश कर रहा था, ताकि कीमतों में उछाल के असर से बचा जा सके, और भारत भी बाकी देशों से अलग नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleLPG रसोई गैस सिलेंडर 200 रुपये सस्ता, आज से देशभर में नई कीमतें लागू
    Next Article NDA बनाम I.N.D.I.A की लड़ाई से मायावती का किनारा, कहा- लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी BSP

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.