Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रक्षाबंधन पर दिल्ली मेट्रो ने किया फेरों में बढ़ोतरी का न‍िर्णय, भीड़ को न‍ियंत्रि‍त करने तैनात होंगे कर्मचारी
    Breaking News Headlines

    रक्षाबंधन पर दिल्ली मेट्रो ने किया फेरों में बढ़ोतरी का न‍िर्णय, भीड़ को न‍ियंत्रि‍त करने तैनात होंगे कर्मचारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रक्षाबंधन पर दिल्ली मेट्रो ने किया फेरों में बढ़ोतरी का न‍िर्णय, भीड़ को न‍ियंत्रि‍त करने तैनात होंगे कर्मचारी
    नई दिल्ली. रक्षाबंधन को लेकर दिल्ली मेट्रो ने खास इंतजाम क‍िए हैं. दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सामान्य दिनों के मुकाबले मेट्रो के फेरों में बढ़ोतरी करने का न‍िर्णय ल‍िया है. रक्षा बंधन के द‍िन बुधवार यानी 30 अगस्‍त को मेट्रो ट्रेन 106 अतिरिक्त फेरे लगाएगी ताकि यात्रियों को सफर में क‍िसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो. द‍िल्‍ली मेट्रो की ओर से इस बाबत मंगलवार को जानकारी दी गई.

     

     

     

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रवक्ता के मुताब‍िक यदि आवश्यक हुआ तो भीड़ को कम करने के लिए अतिरिक्त स्टैंडबाय ट्रेनों को भी सेवाओं में शामिल करने के लिए रखा जाएगा. मेट्रो ने एड‍िशनल टिकट काउंटर संचालित करके यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को न‍ियंत्रि‍त करने के लिए स्टेशनों पर सामान्‍य द‍िनों के मुकाबले ज्‍यादा कर्मचार‍ियों को भी तैनात करने का फैसला क‍िया है. उस दिन यात्रियों की मदद और मार्गदर्शन के लिए प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर ग्राहक सुविधा एजेंट (सीएफए) और गार्ड तैनात किए जाएंगे.

     

     

    गत सोमवार को भी अभूतपूर्व 68.16 लाख यात्रियों के सफर करने से मेट्रो ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है जोक‍ि कोव‍िड-19 (COVID-19) महामारी की शुरुआत से पहले और बाद में अब तक की सबसे अधिक संख्या र‍िकॉर्ड की गई. प‍िछली बार सबसे ज्‍यादा सफर करने वाले यात्र‍ियों की संख्‍या 10 फरवरी, 2020 को 66,18,717 र‍िकॉर्ड की गई थी. उधर, रक्षाबंधन के मद्देनजर द‍िल्‍ली पर‍िवहन न‍िगम (DTC) ने भी बुधवार को सड़कों पर आम द‍िनों के मुकाबले ज्‍यादा से ज्‍यादा बसों को न‍िकालने का न‍िर्णय ल‍िया है. डीटीसी का प्रयास है क‍ि हर रूट पर बसों की पर्याप्‍त संख्‍या रहे और यात्र‍ियों को बसों की कमी महसूस नहीं हो. डीटीसी के पीआरओ व‍िकास कुमार सचान ने बताया क‍ि रक्षाबंधन को देखते हुए पर‍िवहन न‍िगम ने सभी तैयारियां की हुई हैं.

     

     

    उन्‍होंने कहा क‍ि इलेक्‍ट्र‍िक बसों को छोड़कर बाकी सभी एक्‍टिव सीएनजी बसों को सड़कों पर चलाना है ज‍िससे क‍ि ज्‍यादा से ज्‍यादा बसें यात्र‍ियों को उपलब्‍ध हो सकें. सड़कों पर अत‍िर‍िक्‍त चेक‍िंग स्‍टॉफ की भी तैनाती की गई है. मह‍िला यात्र‍ियों को क‍िसी प्रकार की असुव‍िधा का सामना ना करना पड़े, इसके खास इंतजाम क‍िए गए हैं. वहीं यात्री क‍िसी प्रकार की जानकारी हास‍िल करना चाहते हैं तो वो डीटीसी के कॉल सेंटर में संपर्क कर सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक: सिद्धारमैया सरकार का मह‍िलाओं को बड़ा ग‍िफ्ट, अब हर माह मिलेंगे 2000 रुपये
    Next Article LPG रसोई गैस सिलेंडर 200 रुपये सस्ता, आज से देशभर में नई कीमतें लागू

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.