Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक: सिद्धारमैया सरकार का मह‍िलाओं को बड़ा ग‍िफ्ट, अब हर माह मिलेंगे 2000 रुपये
    Breaking News Headlines राजनीति

    कर्नाटक: सिद्धारमैया सरकार का मह‍िलाओं को बड़ा ग‍िफ्ट, अब हर माह मिलेंगे 2000 रुपये

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कर्नाटक: सिद्धारमैया सरकार का मह‍िलाओं को बड़ा ग‍िफ्ट, अब हर माह मिलेंगे 2000 रुपये
    बेंगलुरु. कर्नाटक में कांग्रेस सरकार एक और प्रमुख चुनावी वादा पूरा करते हुए बुधवार को मैसुरु में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में गृह लक्ष्मी योजना की शुरुआत करेगी. इस योजना के तहत परिवारों की करीब 1.1 करोड़ महिला मुखिया को प्रति माह 2,000 रुपये की सहायता दी जाएगी. कर्नाटक सरकार की 5 चुनावी गारंटियों में से ‘गृह लक्ष्मी‘ योजना चौथी गारंटी है ज‍िसकी शुरुआत होने जा रही है. इस कार्यक्रम में श‍िरकत करने के ल‍िए कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी रवाना हो गए हैं. इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एम. मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहेंगे.

     

     

     

    मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने मैसुरु के जिला मुख्यालय में प्रसिद्ध चामुंडेश्वरी मंदिर में मंगलवार को पूजा-अर्चना की. सिद्धारमैया ने अपने गृह नगर मैसुरु में संवाददाताओं से कहा क‍ि परिवारों की करीब 1.1 करोड़ महिला मुखिया को प्रति माह 2,000 रुपये दिए जाएंगे. सरकार ने चालू वित्त वर्ष में गृह लक्ष्मी कार्यक्रम के लिए 17,500 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं.

     

     

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दिल्ली से कर्नाटक रवाना होने की जानकारी पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट के जर‍िए दी. वेणुगोपाल ने ल‍िखा, ‘कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार मैसूर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की उपस्थिति में महिलाओं के लिए दुनिया की सबसे बड़ी कल्याण योजना ‘गृह लक्ष्मी’ शुरू करेगी.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्यों मनाते हैं रक्षाबन्धन का त्योहार?… जाने विवेक चौबे की से…..
    Next Article रक्षाबंधन पर दिल्ली मेट्रो ने किया फेरों में बढ़ोतरी का न‍िर्णय, भीड़ को न‍ियंत्रि‍त करने तैनात होंगे कर्मचारी

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 18, 2025

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    May 18, 2025

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    May 18, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    चेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया के खिलाफ एक्शन के मायने

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    एक मित्र की फेसबुक से :होटल मालिक और वेटर को “श्रेष्ठ नागरिक” सम्मान

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    ख़ापरसाई में ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क के बीचोबीच टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

    जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया साथ में गहने भी हुआ बरामद

    माईकल जॉन ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों के लिए सिविल डिफेंस ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.