झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड सरकार के पूर्वी सिंहभूम जिला 15 सूत्री क्रियान्वयन समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने चंद्रयान 3 के चंद्रमा के साउथ जोन में सफलतापूर्वक स्थापित करने पर पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहां कि पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करने के लिए हमें अपने देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है।
कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने आगे कहा के भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और तत्कालीन वैज्ञानिक विक्रम अंबालाल साराभाई जो आज हमारे बीच नहीं हैं वह भी बधाई के पात्र हैं और उन्हें भी हम सलाम करते हैं जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए भविष्य की आवश्यकताओं को समझते हुए
1962 में भारत देश में इसरो की स्थापना की और जिसका परिणाम है कि आज हमारे इसरो के प्रमुख डॉक्टर सोमनाथ के नेतृत्व में इसरो की पूरी टीम ने कुशलता पूर्वक लगातार रिसर्च करते हुए यह सफलता अर्जित की इसके लिए पूरी इसरो की टीम को इसका श्रेय जाता है और प्रशंसा के पात्र हैं।