Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेलंगाना: केसीआर इन दो जगहों से आजमाएंगे किस्मत, BRS ने काटे सात उम्मीदवारों के टिकट
    Breaking News Headlines राजनीति

    तेलंगाना: केसीआर इन दो जगहों से आजमाएंगे किस्मत, BRS ने काटे सात उम्मीदवारों के टिकट

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. तेलंगाना में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ पार्टी BRS ने सोमवार को 115 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. मुख्यमंत्री KCR दो जगहों कामारेड्डी और गजवेल से ताल ठोकेंगे. उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते हुए बीआरएस प्रमुख ने कहा कि उम्मीदवारों की लिस्ट में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है और केवल सात पद बदले गए हैं. बता दें कि उप्पल, वेमुलावाड़ा और मेटपल्ली के मौजूदा उम्मीदवारों को बदल दिया गया है. सीएम केसीआर ने भविष्यवाणी की कि वह अगले चुनाव में 95-105 सीटें जीतेंगे. राज्य सरकार में मंत्री और सीएम थानयुडु केटीआर सिरिसिल्ला से चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होंगे.

     

    इन चार सीटों पर नहीं किया गया उम्मीदवारों का ऐलान

    नरसापुर
    नामपल्ली
    घोषमहल
    जनगामा
    बीआरएस प्रमुख केसीआर ने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीआरएस कुल 119 में से 95-105 सीट जीतेगी. उन्होंने कहा कि हैदराबाद के लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली AIMIM के साथ BRS की दोस्ती जारी रहेगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री केसीआर ने यह भी कहा कि पार्टी 16 अक्टूबर को वारंगल में अपना घोषणापत्र जारी करेगी.

    दो जगहों से चुनाव लड़ने को लेकर विपक्षी दलों ने केसीआर पर निशाना साधा. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि राव ने दो सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें लगता है कि वह उनमें से एक सीट से हार जाएंगे. उधर, केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा कि KCR का दो सीटों से चुनाव लड़ना उनके डर और असुरक्षा को दर्शाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleIndiGo की मुंबई-रांची फ्लाइट में पैसेंजर की मौत, नागपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
    Next Article PM मोदी अफ्रीका के लिए रवाना, 15वें ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा, चीनी राष्ट्रपति से हो सकती मुलाकात

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.