Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यसभा में चिल्लाने लगे TMC सांसद डेरेक ओ ब्रयान, सभापति ने किया सस्पेंड
    Breaking News Headlines राजनीति

    राज्यसभा में चिल्लाने लगे TMC सांसद डेरेक ओ ब्रयान, सभापति ने किया सस्पेंड

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राज्यसभा में चिल्लाने लगे TMC सांसद डेरेक ओ ब्रयान, सभापति ने किया सस्पेंड
    तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन को अशोभनीय आचरण के लिए संसद के मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए उच्च सदन से निलंबित किया गया है। सदन के नेता पीयूष गोयल ने सदन की कार्यवाही में लगातार बाधा डालने, सभापति की अवज्ञा करने और सदन में लगातार अशांति पैदा करने को लेकर निलंबन के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था।

     

     

    सदन में जोर से चिल्लाए डेरेक ओ ब्रायन
    राज्यसभा में मणिपुर चर्चा को लेकर हंगामा हो रहा था। इसी बीच डेरेक ओ ब्रायन खड़े होकर कहने लगे कि मणिपुर पर चर्चा होनी चाहिए। सभापति ने उनसे शांत रहने को कहा। वह नहीं माने तो धनखड़ भी नाराज हो गए। उन्होंने जोर से डांटा। तभी पीयूष गोयल उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ले आए और उन्हें राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया। इसके तुरंत बाद सदन की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

     

     

    पीयूष गोयल ने निलंबन प्रस्ताव पढ़ते हुए कहा कि लगातार सदन की कार्यवाही में बाधा पैद करने और चेयर की अवहेलना करने के लिए मैं डेरेक ओ ब्रायन को सदन से निलंबित करने का प्रस्ताव रखता हू्ं। सभापति ने तुरंत प्रस्ताव को मंजूरी दी। डेरेक ओ ब्रायन को बाकी बचे मानसून सत्र के लिए निलंबित किया गया है। यह मानसून सत्र का आखिरी सप्ताह है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को भी हंगामे की ही वजह से पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनू सूद हिमाचल में बच्चे को कंधे पर बिठाकर घुमाते नजर आए
    Next Article मणिपुर के आदिवासियों का दल शाह से करेगा मुलाकात, कर्फ्यू में दोपहर तक की ढी गई ढील

    Related Posts

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    July 23, 2026

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    July 23, 2026

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.