बिक्रमपुर हिंगलो नदी पर बना पुल इन दिनों दूर्घना को दे रहा है आमंत्रण
जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विक्रमपुर-पांचकुड़ी हिंगलो नदी पर बना पुल हल्का मात्रा में क्षतिग्रस्त हो जाने से इन दिनों दुर्घटना को आमंत्रण दिया जा रहा है ।बताते चलें बिक्रमपुर की ओर से पुल में जो लोहे का पट्टी दिया गया है उसी स्थान पर क्षतिग्रस्त हो गया है।बताते चलें इस पुल का निर्माण वर्ष 2016-17 में धनबाद के प्रीति इंटरप्राइजेज द्वारा निर्माण किया गया था।जिसकी लागत 3 करोड़ 95 लाख रूपये बताया जा रहा है। क्षतिग्रस्त होने से ऐसे में राहगीरों को आवागमन के दौरान कहीं ना कहीं दुर्घटना को निमंत्रण दिया जा रहा है ।पुल पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में छोटी-बड़ी वाहनों का परिचालन होता है ।इसी पुल से होकर के स्कूली बच्चे स्कूल, कॉलेज के छात्र कॉलेज ,स्थानीय लोग हटिया ,बाजार ,पंचायत भवन कार्यालय ,थाना मुख्यालय ,प्रखंड मुख्यालय ,जिला मुख्यालय आवागमन करते हैं ।स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द मरम्मत की मांग की है।

