Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केदारनाथ: भूस्खलन के बाद मलबे के नीचे दबा होटल, 8 अब भी लापता
    Breaking News Headlines

    केदारनाथ: भूस्खलन के बाद मलबे के नीचे दबा होटल, 8 अब भी लापता

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    केदारनाथ: भूस्खलन के बाद मलबे के नीचे दबा होटल, 8 अब भी लापता
    केदारनाथ. केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से बड़ी दुर्घटना होने की खबर है. जानकारी के मुताबिक भूस्खलन के बाद केदारनाथ मंदिर के आस-पास अचानक भयंकर बाढ़ आ गई. बाढ़ की धारा इतनी तेज थी कि उसके प्रवाह में 11 लोग बह गये. ये सभी नागरिक नेपाल के रहने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक इनमें नेपाल मूल के तीन लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं लेकिन बाकी 8 नेपाली लोगों की तलाश की जा रही है.

     

     

    मौके पर राहत और बचाव का कार्य तेज कर दिया गया है. होटल के मलबों को साफ किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक भूस्खलन के बाद बाढ़ की धारा इतनी तेज थी कि पूरा का पूरा होटल ही बह गया. इसी होटल में नेपाल से आये सभी श्रद्धालु ठहरे हुये थे. और ये सभी श्रद्धालु बाढ़ की चपेट में आकर दूर तक बह गये.

     

    नेपाल सरकार के गोरखपत्र के मुताबिक बाढ़ और भूस्खलन के बाद जिन तीन नेपाली श्रद्धालुओं के शव मिले हैं, वे सभी पटसारी के रहने वाले थे. नेपाली गृह मंत्रालय ने बताया है कि इस त्रासदी की जानकारी मिलने के बाद हालात पर सरकार की नजर है. नेपाली नागरिकों की मदद के लिए जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं. लापता लोगों की तलाशी का अभियान चलाया जा रहा है.

     

     

     

    उधर पिथौड़ागढ़ में भी बड़ी चट्टान खिसकने से रास्ते बंद हो गये. वहीं केदारनाथ यात्रा के अहम पड़ाव के तौर पर विख्यात स्थल गौरीकुंड में भी गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया था. यहां एक पहाड़ी का हिस्सा दरक गया था. जिसमें करीब 4 दुकानें ध्वस्त हो गईं और अफरातफरी मच गई. हादसे में कुल 13 लोग जख्मी हो गये. भारी बारिश के चलते रेस्क्यू अभियान चलाने में यहां काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. हालात पर उत्तराखंड सरकार की भी नजर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सेना के तीन जवान हुए शहीद
    Next Article ज्ञानवापी में ASI के सर्वे पर मुस्लिम पक्ष के वकील संतुष्ट, कहा- हम कर रहे हैं सहयोग

    Related Posts

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.