Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सेना के तीन जवान हुए शहीद
    Headlines अपराध

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सेना के तीन जवान हुए शहीद

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सेना के तीन जवान हुए शहीद
    कश्मीर. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए. सेना के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पहले ये तीनों जवान आतंकियों के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए थे. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. मगर इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया. अधिकारी ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.

     

     

    पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के हलन फॉरेस्ट एरिया में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोली बरसानी शुरू कर दी. इसके बाद सर्च ऑपरेशन एनकाउंटर में बदल गया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की.सेना ने एक ट्वीट में कहा, ‘कुलगाम में हल की ऊंची चोटियों पर आतंकियों की उपस्थिति के बारे में सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने 4 अगस्त 2023 को सर्च ऑपरेशन चलाया. आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए और बाद में शहीद हो गए. सर्च ऑपरेशन जारी है.’

     

     

     

    इससे पहले पुंछ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी. पुंछ के सिंधरा इलाके में सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया था. जॉइंट ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने इन आतंकियों को मार गिराया. इस जॉइंट ऑपरेशन में इंडियन आर्मी के स्पेशल फोर्स, नेशनल राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान शामिल थे. मुठभेड़ में मारे गए आतंकी विदेशी आतंकवादी भी थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकश्मीर: अनुच्छेद 370 हटाने की चौथी बरसी के मद्देनजर आज अमरनाथ यात्रा निलंबित
    Next Article केदारनाथ: भूस्खलन के बाद मलबे के नीचे दबा होटल, 8 अब भी लापता

    Related Posts

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    July 23, 2026

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    July 23, 2026

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    सरायकेला मौसीबाड़ी में दिखे विष्णु के भव्य अवतार

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.