अधिवक्ता राम दूबे को पुलिस ने शुक्रवार देर रात उनके आवास से किया गिरफ्तार
पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के अधिवक्ता श्री राम दुबे को बीती रात बिष्टुपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी उन्हें किस आरोप में गिरफ्तार किया गया है, इसका खुलासा नहीं हुआ है। वही जमशेदपुर बार की ओर से अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस पदाधिकारियों से मुलाकात कर सारी जानकारियां लेगा।
गौरतलब हो कि श्री राम दुबे के खिलाफ बिरसा नगर थाना में एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यहां बिरसा नगर थाना की जगह बिष्टुपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि उन्हें वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बता दे कि सीतारामडेरा निवासी सावन फिलिय मेठास ने श्री राम दुबे के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए है।

