Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली शराब घोटाला: मनीष सिसोदिया को अंतरिम जमानत नहीं, SC ने मामला 4 सितंबर तक टाला
    Headlines राजनीति

    दिल्ली शराब घोटाला: मनीष सिसोदिया को अंतरिम जमानत नहीं, SC ने मामला 4 सितंबर तक टाला

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली शराब घोटाला: मनीष सिसोदिया को अंतरिम जमानत नहीं, SC ने मामला 4 सितंबर तक टाला
    दिल्ली शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को SC से बड़ा झटका लगा है. उन्हें फिलहाल अंतरिम जमानत नहीं मिली है, कोर्ट ने मामला 4 सितंबर तक के लिए टाल दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो याचिका खारिज नहीं कर रहे हैं. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की ED और सीबीआई दोनों मामले में जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. जस्टिस संजीव खन्ना की अगुआई वाली बेंच ने सुनवाई की.अभिषेक मनु सिंघवी ने उनकी मेडिकल रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई. वह पीठ में दर्द, चलने-फिरने में असमर्थ हैं.

     

     

     

    कोर्ट ने कहा है कि मरीज इंडोर है या आउटडोर. सिंघवी आउट डोर है. इस पर कोर्ट ने कहा कि हम अंतरिम जमानत अर्जी खारिज नहीं कर रहे. ये बीमारी कंट्रोल करने से नियंत्रण में रहती है. उन्हें एम्स या अन्य बड़े अस्पतालों में ले जाने में हमें कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि बीमारी और उसकी गंभीरता से हम इंकार नहीं कर रहे, लेकिन ये जमानत का आधार नहीं हो सकता. हालांकि सीबीआई ने दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत का विरोध किया और इसको लेकर हलफनामा भी दाखिल किया है. दाखिल हलफनामे में कहा है कि सिसोदिया भ्रष्टाचार के गंभीर केस के आरोपी हैं. सिसोदिया को जमानत नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि वह राजनीतिक रूप से प्रभावशाली हैं. इसके अलावा उनकी पत्नी की बीमारी कोई नई बात नहीं है, बल्कि उनका इलाज 23 साल से चल रहा है.

     

     

     

     

    SC ने मनीष सिसोदिया को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है और कहा है कि हम नियमित जमानत पर 4 सितंबर को सुनवाई करेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने निष्कर्ष निकाला कि पत्नी का स्वास्थ्य इतना गंभीर नहीं है कि सिसोदिया को अंतरिम जमानत दी जा सके.

     

     

    सुप्रीम कोर्ट ने एएसजी राजू से कहा कि हम नियमित जमानत की सुनवाई के साथ-साथ अंतरिम जमानत पर भी विचार करेंगे, जब हम नियमित जमानत की सुनवाई करेंगे तो हम नीतिगत निर्णय, मनी ट्रेल, सबूतों के साथ छेड़छाड़ के बारे में विवरण जानना चाहेंगे. जब नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई होगी तो हम मनी ट्रेल की स्पष्ट स्थापना चाहते हैं. यह आपके हलफनामे से स्पष्ट नहीं है. सीबीआई, ईडी को दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleज्ञानवापी परिसर में एएसआई का सर्वे शुरू
    Next Article “इंडिया नहीं घमंडिया गठबंधन”: प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन को दिया नया नाम

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.