Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘ए टेलर मर्डर स्टोरी’ फिल्म में आएंगी नजर सीमा हैदर, एटीएस की क्लीनचिट का इंतजार
    Headlines

    ‘ए टेलर मर्डर स्टोरी’ फिल्म में आएंगी नजर सीमा हैदर, एटीएस की क्लीनचिट का इंतजार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ‘ए टेलर मर्डर स्टोरी’ फिल्म में आएंगी नजर सीमा हैदर, एटीएस की क्लीनचिट का इंतजार
    नोएडा. नोएडा में अपने साथी सचिन मीणा के साथ रहने वाली पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर (30) जल्द ही एक फिल्म में देश की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के एजेंट के किरदार में नजर आ सकती हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म ‘ए टेलर मर्डर स्टोरी’ के लिए जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस की टीम सीमा हैदर से मिलने भी पहुंची है.

     

     

     

    फ़िल्म डायरेक्ट जयंत सिन्हा और भारत सिंह ने सीमा हैदर का ऑडिशन भी ले लिया है. हालांकि, सीमा हैदर ने अभी तक फिल्म में काम करने की अपनी सहमति नहीं दी है और कहा है कि उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) से क्लीनचिट मिलने के बाद ही वह फिल्म का ऑफर स्वीकार करेंगी. फिल्म ‘ए टेलर मर्डर स्टोरी’ राजस्थान के उदयपुर में दर्ज़ी का काम करने वाले कन्हैया लाल साहू की हत्या पर आधारित है.

     

     

     

    इससे पहले, फ़िल्म निर्माता अमित जानी ने हिन्दू धर्म अपनाने पर भगवा शाल उड़ाकर सीमा हैदर का स्वागत किया, तो सीमा हैदर ने भी भारतीय शिष्टाचार निभाते हुए अमित जानी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. सीमा हैदर और फ़िल्म प्रोडक्शन टीम दोनों को ही फिल्म निर्माण के लिए एटीएस की रिपोर्ट का इंतज़ार है.

     

     

     

    एटीएस ने दोनों से अब तक दो से तीन बार पूछताछ की है. दरअसल, खुफिया एजेंसी ने जानकारी दी है कि सीमा हैदर का चाचा पाकिस्तानी सेना में सूबेदार पद पर कार्यरत है और उसका भाई भी पाकिस्तान की सेना में कार्यरत है. इसी वजह से सीमा पर पाकिस्तानी जासूस होने का शक बढ़ता जा रहा है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां इस मामले पर कड़ी नजर रख रही है.

     

     

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने जुलाई में दोनों से एटीएस की पूछताछ की जानकारी देते हुए कहा था कि यह जोड़ा पहली बार 2020 में ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आया. पुलिस के अनुसार, करीब 15 दिनों तक ऑनलाइन गेम खेलने के बाद उन्होंने अपने व्हाट्सएप नंबरों का आदान-प्रदान किया. पुलिस ने कहा कि सचिन और सीमा इस साल मार्च में नेपाल के काठमांडू में पहली बार व्यक्तिगत रूप से मिले, जहां वे 10 से 17 मार्च तक एक साथ रहे. सीमा पर्यटन वीजा पर 10 मई को कराची से दुबई होते हुए नेपाल दोबारा लौटी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरियाणा: नूंह में 5 अगस्त तक इंटरनेट बंद, गुरुग्राम के भी कई इलाकों में पाबंदी
    Next Article RSS ऑफिस की दीवार पर पेशाब करने से रोका तो दबंगों ने किया पथराव

    Related Posts

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    July 24, 2026

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.