Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक संपन्न

    *◼️जिले में 10 से 25 अगस्त तक चलाया जाएगा विशेष अभियान*

    *◼️ वर्ष 2027 तक फाइलेरिया के जड़ से उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है, जो सभी के सामूहिक प्रयास से हो सकता है – उपायुक्त*

    *◼️बैठक में विशेषज्ञ चिकित्सक ने बताया कि लक्षित आबादी को आईवर मेक्टिन डी.ई.सी. एवं अलबेन्डाजोल गोली की एक खुराक वर्ष मे एक बार खिलाने पर 80 से 90 प्रतिशत तक इस बीमारी के प्रसार पर नियंत्रण किया जा सकता है*

    *◼️जिले के लक्षित आबादी कुल 7 लाख 49 हजार 128 लोगों को दी जानी है फाइलेरिया रोधी खुराक*

    आज दिनांक 01.08.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 10 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक जामताड़ा में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान (एमडीए) के सफल संचालन से संबंधित समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।

    *माइक्रोप्लान बनाकर करें कार्य*

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि फाइलेरिया एक ऐसी बिमारी है जिसकी वजह से प्रभावित अंगों जैसे हाथ पाँव (हाथीपांव) का फूलना और हाइड्रोसिल होता है। यह फाइलेरिया वूचेरिया बैन्क्राफ्टी (Wucheria bancrofti) कृमि की वजह से होता है जो क्यूलेक्स मच्छर के द्वारा फैलता है। क्यूलेक्स मच्छर जमे हुए गंदे पानी में पैदा होते हैं। इसके उपचार हेतु डी.ई.सी. गोली एवं अलबेण्डाजोल बहुत ही कारगर दवा है। लक्षित आबादी को आईवर मेक्टिन डी.ई.सी. एवं अलबेन्डाजोल गोली की एक खुराक वर्ष मे एक बार खिलाने पर 80 से 90 प्रतिशत तक इस बीमारी के प्रसार पर नियंत्रण किया जा सकता है। इसी को लेकर जिले में आगामी 10 से 25 अगस्त तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में फाइलेरिया से प्रभावित कुल 09 जिले हैं जिसमें जामताड़ा भी शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि 2027 तक फाइलेरिया का जड़ से उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है, जो सभी के सामूहिक प्रयास से हो सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को इस हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए माइक्रोप्लान बनाएं एवं उन्हें उपलब्ध कराएं। साथ ही फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार हेतु फ्लैक्स होर्डिंग, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार अनिवार्य रूप से करवाएं। उन्होंने कहा कि लोगों में फाइलेरिया और अधिक न फैले इसके लिए सभी को दवा का सेवन कराया जाएगा।

    वहीं उपायुक्त ने बैठक में एमडीए कार्यक्रम की सफलता हुए विभागीय स्तर पर जारी गाइडलाइन के अनुसार दवा सेवन हेतु बूथ का चयन, दवा सेवन के उपरांत निगरानी सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस संबंध में पीपीटी के माध्यम से जरूरी जानकारी दी गई। बताया गया कि जिले के लक्षित 7 लाख 49 हजार 128 लोगों को इसकी खुराक दी जानी है। साथ ही बताया गया कि फाइलेरिया की दवाई को खाली पेट नही खाना है।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, सिविल सर्जन डॉ एसके मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति नीता चौहान, डॉ निलेश कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की आहूत बैठक संपन्न
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा द्वारा समाहरणालय परिसर में नवनिर्मित वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया गया

    Related Posts

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.