Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रदेश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है भाजपा  उमेश सिंह कुशवाहा
    Breaking News बिहार

    प्रदेश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है भाजपा  उमेश सिंह कुशवाहा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पटना ,बिहार :बिहार जद(यू.) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि कटिहार एवं दरभंगा की घटनाओं पर गलतबयानी कर बिहार भाजपा के नेता प्रदेश में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दरभंगा के भाजपा सांसद का यह आधारहीन बयान कि मिथिला में आईएसआई का जाल बिछ चुका है, साफ़तौर पर माता सीता की पवित्र धरती मिथिला सहित पूरे बिहार का अपमान है।उन्होंने पूछा की अगर आईएसआई मिथिला में पैर पसार रहा है तो केंद्र सरकार की इंटेलिजेंस एजेंसियां अब तक अपने हाथ पर हाथ रखकर क्यों बैठी हुई है? 9 वर्षों से केंद्र में भाजपा की सरकार है, उसके बावजूद भी भाजपा के माननीय सांसद इस तरह की बातें करते हैं यानी वो कहीं न कहीं केंद्र सरकार पर ही गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं और अपने सरकार की नाकामी को भी उजागर कर रहे हैं।प्रदेश अध्यक्ष ने बयान जारी करते हुए यह भी कहा कि बिहार में अमन-चैन और शांति का वातावरण भाजपा वालों को नागवार गुजर रहा है इसलिए इनके नेता बदनीयती से अनर्गल और भ्रामक बयान देकर प्रदेश के सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। कटिहार गोलीकांड में भी भीड़ को हिंसा के लिए उकसाने और उग्र माहौल बनाने में भाजपा के लोगों की साजिश अब सामने आ रही है।भाजपा को जब भी चुनाव में हार का भय सताने लगता है तब ये तुष्टीकरण, नफरत और उन्माद का दामन थाम लेते हैं। विपक्षी एकजुटता से घबराई हुई भाजपा फिर से साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का षड्यंत्र रच रही है मगर बिहार में भाजपा की यह कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी। यहां क़ानून का राज स्थापित है और 2024 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सभी जाति व मज़हब के लोग एक साथ मिलकर भाजपा के ग़लत मंसूबों पर पानी फेर देंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदलित के शव के साथ दुर्व्यवहार मामले में भाजपा टीम ने अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.