Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 28, 2023Updated:July 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की आहूत बैठक संपन्न

    विद्यालयों में छात्र छात्राओं की कम उपस्थिति पर उपायुक्त ने चिंता जाहिर करते हुए संबंधित पदाधिकारी को अभिभावकों के बीच जाने एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण के सहयोग से अवेयरनेस फैलाने का निर्देश

    सभी बीईईओ को 10 – 10 विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश

    आज दिनांक 28.07.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक आहूत की गई।

    वहीं बैठक में जिले में मध्याह्न भोजन संचालन की स्थिति, पीएम पोषण योजनान्तर्गत छात्रों के आच्छादन की स्थिति, पोषण वाटिका निर्माण, मीनू/मात्रा के अनुसार मध्याह्न भोजन का संचालन, विद्यालयों में बच्चे की अनिवार्य उपस्थिति, प्रखंड स्तर पर नियमित रूप से स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी का बैठक सहित अन्यान्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

    *शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति विद्यालयों में सुनिश्चित हो*

    बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त ने जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षकों एवं बच्चों के नियमित उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने विद्यालयों में छात्र छात्राओं के नामांकन के विरुद्ध शत प्रतिशत उपस्थिति की समीक्षा करते हुए कम उपस्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए इसकी पृच्छा की। उन्होंने पूछा कि सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में इतनी योजनाएं चलाई जा रही है। आखिर क्या वजह है कि शत प्रतिशत छात्र छात्राएं विद्यालय में अध्ययनरत नहीं है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया विद्यालय का भ्रमण करें साथ ही संबंधित गांव में जाकर अभिभावकों से मिलें उनसे मिलकर उन्हें समझाएं ताकि शत प्रतिशत बच्चे विद्यालय में आएं। उन्होंने इस हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधि गण के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर उनसे भी सहयोग प्राप्त करें। कहा की बच्चे ड्रॉप आउट नहीं हो इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करें।

    वहीं उन्होंने सभी बीईईओ को 10-10 विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

    बैठक में समीक्षा क्रम में बताया गया कि जिले में कुल 1014 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना संचालित है। जिसमें बच्चों को निर्धारित मीनू/मात्रा एवं पौष्टिकता के मापदंड के अनुसार मध्याह्न भोजन का संचालन करने हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध हो*

    इसके अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा जिले के सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं यथा बिजली, पानी, शौचालय, बेंच, डेस्क जैसे जरूरी सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली एवं निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से बहाल होनी चाहिए ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

    *रोस्टर बनाकर बच्चों का नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने का निर्देश*

    इसके अलावा उन्होंने सभी विद्यालयों में बच्चों के नियमित स्वास्थ्य जांच आदि की जानकारी ली साथ ही एलबेंडाजोल एवं आई0 एफ0 ए0 गोली के नियमित वितरण की भी जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को रोस्टर बनाकर नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सबकी जिम्मेवारी है, निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

    वहीं उन्होंने प्रखंड स्तर पर बने स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी के नियमित बैठक को लेकर जानकारी ली।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम सहित प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित कर्मी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा ने मोहर्रम को लेकर नारायणपुर एवं करमाटांड प्रखंड का दौरा कर विधि व्यवस्था की जानकारी ली
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखण्ड खीस्तीय अल्पसंख्यक शिक्षण संस्था, संघ एवं झारखण्ड अल्पसंख्यक प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर समन्वय समिति, राँची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.