ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
भगवानपुर,बेगूसराय: भगवानपुर थाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तोड़ फोड़ कर थाने और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की समान को तोड़ कर क्षति ग्रस्त कर देने तथा पुलिस पर हमला कर घायल कर देने मामले में भगवानपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी कांड संख्या 29/23 में फरार अभियुक्त दहिया निवासी सिकंदर महतो के पुत्र विकास महतो ,अवधेश महतो के पुत्र जितेंद्र महतो, अकलू सदा के पुत्र नरेश सदा, खंतर सदा के पुत्र नवीन सदा, उमा तांती के पुत्र रोहित कुमार, नवटोलिया निवासी भोला सदा के पुत्र राजा सदा ,वलेश्वर् सदा के पुत्र राकेश सदा, रूकेश महतो के पुत्र धीरज कुमार के घर न्यालय के द्वारा जारी इश्तिहार को ढोल बजाकर थाने के एएसआई विनीत झा एवं अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार एएस आई महेश प्रसाद द्वारा चिपकाया गया और प्रेरित किया गया की जल्द ही अभियुक्त को सरेंडर कराए सरेंडर नही कराने पर न्यालय द्वारा फिर जारी किए गए कुर्की के आदेश पर घर का कुर्की जप्ती की जाएगी।इधर इश्तिहार चिपकाए जाने से अभियुक्त के परिजनों में हरकंप मच गया ।एवं ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाए जाने से स्थानीय लोगों में फिर से घटना की चर्चा तेज हो गई।इस संबंध में
अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 29/23 के सभी 8 फरार अभियुक्त के घर इश्तिहार चिपकाया गया है सभी फरार अभियुक्त के परिवार बालों से कहा गया है की जल्द से जल्द न्यालय में स्लेंडर कराए नही तो कुर्की जप्ति की करवाई की जाएगी।

