Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अशोक गहलोत के नाम हटाने के आरोप पर पीएमओ ने दिया जवाब
    Breaking News Headlines राजनीति

    अशोक गहलोत के नाम हटाने के आरोप पर पीएमओ ने दिया जवाब

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अशोक गहलोत के नाम हटाने के आरोप पर पीएमओ ने दिया जवाब
    प्रधानमंत्री कार्यालय ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर जवाब दिया है.

    अशोक गहलोत ने कहा था कि पीएम मोदी के आज राजस्थान में कार्यक्रम से उनके संबोधन को हटा दिया गया है.

    इस पर अब पीएमओ ने कहा है कि संबोधन इसलिए हटाया गया क्योंकि राजस्थान सीएम के कार्यालय ने कहा था कि अशोक गहलोत कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे.

    पीएमओ ने ट्वीट किया है, “अशोक गहलोत जी, प्रोटोकॉल के तहत आपको न्योता दिया गया और संबोधन के लिए समय भी दिया गया. लेकिन, आपके कार्यालय ने कहा कि आप शामिल नहीं हो पाएंगे.”

     

     

     

     

    पीएमओ ने ये भी कहा है कि मोदी के पिछले दौरों के वक्त भी हमेशा अशोक गहलोत को न्योता दिया गया है, जिसमें राजस्थान सीएम शामिल भी हुए.

    पीएमओ ने कहा, “आपका आज के कार्यक्रम में भी स्वागत है. विकास कार्यों से जुड़ी पट्टिकाओं पर आपका नाम भी है. अगर हाल ही में लगी चोट की वजह से आपको कोई ज़्यादा दिक्कत महसूस न हो रही हो तो आपकी उपस्थिति बहुत अहम है.”

    बीते महीने अशोक गहलोत के पैरों में चोट लगने की खबरें आई थीं. उनकी अस्पताल में व्हीलचेयर पर बैठे एक तस्वीर भी कई मीडिया रिपोर्ट में छापी गई थी.

     

     

     

     

    इससे पहले अशोक गहलोत ने एक ट्वीट में कहा था, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आज आप राजस्थान पधार रहे हैं. आपके कार्यालय (पीएमओ) ने मेरा पूर्व निर्धारित तीन मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया है. इसलिए मैं आपका भाषण के माध्यम से स्वागत नहीं कर सकूंगा. मैं इस ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहेदिल से स्वागत करता हूं.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपति द्वारा भाभी के साथ मिलकर पत्नी के साथ मारपीट करने मामले में पति गया जेल पति ने भी थाने में आवेदन देकर लगाया गंभीर आरोप
    Next Article पीएम मोदी का राजस्थान दौरा : सीकर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.