Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंजिल पाने के लिए पार्टी के कार्यक्रमों विचारों से जुड़ कर सरजमीन पर काम करें :जगदानंद सिंह
    Breaking News बिहार

    मंजिल पाने के लिए पार्टी के कार्यक्रमों विचारों से जुड़ कर सरजमीन पर काम करें :जगदानंद सिंह

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 27, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

    पटना,बिहार :बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रधान महासचिवों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की बैठक अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार सहनी की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने वरिष्ठ नेताओं के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया।इस अवसर पर अपने संबोधन में जगदानन्द सिंह ने कहा कि मंजिल पाने के लिए पार्टी के कार्यक्रमों, विचारों के साथ जो जिम्मेवारी दी गई है उसका निर्वहन करें। जहां और जिस जिला का कप्तान बनाया गया है वहां पर मजबूती के साथ काम करके खुद को साबित करें। इन्होंने कहा कि आज शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दलितों और आदिवासियों के अधिकार और हक छिनने की साजिश चल रही है। संघर्ष और विचारों के माध्यम से अपनों के बीच जाकर बताना होगा कि बाबा साहब के बनाये संविधान को किस तरह से छीनने की साजिश चल रही है और इसके लिए जिस तरह से प्रयास किया जा रहा है उसके लिए सभी को एकजुटता के साथ अपने नेता लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करना होगा और संगठन को सरजमींन पर उतारकर मजबूती से संकल्पों को आगे बढ़ाना होगा।
    इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज एक बड़ी ताकत है, इसे पहचानने की आवश्यकता है। हमारे पुरखों ने समाज के लिए जो अपमान सही और कष्ट झेली उनके खिलाफ जो साजिशें की गई उसको समझकर एकताबद्ध होकर पुरखों के अपमान करने वालों के खिलाफ गुस्सा दिखायें क्योंकि इसी से आपको अधिकार मिलेगा। कर्पूरी जी के खिलाफ जिस अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया उसको समझने की आवश्यकता है क्योंकि आज लालू प्रसाद को भी इसी तरह का परेशानी और अपमान झेलना पड़ रहा है, जो भी गरीबों, वंचितों को हक और अधिकार देने की बात करेगा उसके साथ ऐसी साजिशें की जाती है। इसके खिलाफ हमसभी को मजबूती से खड़ा होना होगा और वैसे लोगों के साजिशों को समझना होगा जो नफरत और धर्म के आधार पर हमारी एकता को तोड़कर हक और अधिकार को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं।
    इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चैधरी ने कहा कि मूल निवासी पर सबसे ज्यादा अत्याचार किया जा रहा है। इसे मणीपुर की घटना से समझा जा सकता है। इसी तरह की घटना मध्य प्रदेश और अन्य भाजपा शासित राज्यों में की जा रही है और दिल्ली की हुकूमत हमारे अधिकार को छीनने के लिए जोड़-घटाव की राजनीति कर रही है और हमें खण्ड-खण्ड करने की साजिश रची जा रही है। इससे मुकाबला मिलकर करना होगा।इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि सत्ता और शिक्षा से वंचित रखने की साजिश चल रही है। जिसमें पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित, शोषित, वंचित को हक और अधिकार दिलाने के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों के साथ लालू प्रसाद ने सामाजिक न्याय धारा की जो लकीर खींची है उसे मजबूती देने के लिए हमसब एकजुट होकर मुकाबला करें।अपने अध्यक्षीय संबोधन में अरविन्द कुमार सहनी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए लगातार वो जिलों का दौरा कर रहे हैं और साथियों के साथ विचार विमर्श करके अतिपिछड़ा समाज का समस्याओं को आगे लाने और उन्हें समझने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे आगे की रणनीति बनाकर कार्यक्रम तय किया जा सके। इन्होंने कहा कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने अतिपिछड़ा को हर जगह मान-सम्मान दिया है। इसे हमसभी को स्वीकार करते हुए मजबूती से आगे आकर राजद की विचारधारा के साथ जुड़ना होगा। इन्होंने आरक्षण की व्यवस्था में आकार बढ़ाने की मांग की है।इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, श्री भोला यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वृषिण पटेल, डाॅ0 तनवीर हसन, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, मंत्री श्रीमती अनिता देवी, इसराईल मंसुरी, विधायक भारत भूषण मंडल, भरत बिन्द, पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार मंडल, अनिल सहनी, प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अनवर आलम, प्रदेश महासचिव डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, देवकिशुन ठाकुर, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, संजय ठाकुर, गौतम कपूर, कुसुम देवी, शंभू सहनी, शत्रुधन मंडल सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष एवं जिला के प्रधान महासचिव उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकटिहार जिला में बिजली विभाग के कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन के क्रम में भीड़ में सम्मिलित असमाजिक तत्वों के द्वारा बिजली कर्मियों एवं पुलिस टीम पर भी लाठी-डण्डा, ईंट तथा पत्थर से किया जानलेवा हमला ।
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.