Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के बीच प्रगति मैदान में पीएम मोदी ने की पूजा, श्रमजीवियों से भी मिले
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के बीच प्रगति मैदान में पीएम मोदी ने की पूजा, श्रमजीवियों से भी मिले

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के बीच प्रगति मैदान में पीएम मोदी ने की पूजा, श्रमजीवियों से भी मिले
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को प्रगति मैदान स्थित आईटीपीओ कन्वेंशन सेंटर पहुंचे हैं और यहां पूजन-हवन किया। पूजन-हवन व अन्य कार्यक्रमों के बाद पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।पूजन-हवन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेंटर बनाने वाले श्रमिकों से भी मिले। उन्हें पीएम ने सम्मानित किया और उनसे बातचीत भी की।

     

     

     

    123 एकड़ में फैला परिसर
    इसी कॉम्प्लेक्स में सितंबर में जी20 नेताओं की बैठक की मेजबानी होगी। लगभग 123 एकड़ में फैला यह परिसर भारत का सबसे बड़ा एमआईसीई (बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनियां) गंतव्य है।

    जर्मनी और शंघाई के केंद्रों को टक्कर देता है IECC कॉम्प्लेक्स
    अधिकारी ने बताया कि यह पुनर्विकसित और आधुनिक IECC कॉम्प्लेक्स दुनिया के टॉप 10 प्रदर्शनी और सम्मेलन परिसरों में से एक है। यह जर्मनी में हनोवर प्रदर्शनी केंद्र, शंघाई में राष्ट्रीय प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर (NECC) जैसे बड़े नामों को टक्कर देता है। इस कन्वेंशन सेंटर के लेवल-3 में सात हजार लोगों के बैठने की भव्य क्षमता मौजूद है।

    अधिकारियों ने कहा कि कन्वेंशन सेंटर भवन का वास्तुशिल्प डिजाइन भारतीय परंपराओं से प्रेरित है। आगंतुकों की सुविधा के लिए 5,500 से अधिक वाहन पार्किंग स्थान बनाए गए हैं।

     

     

     

     

    ऐसे होगा भारत के व्यापार को गति देने में खास योगदान
    पीएमओ ने कहा कि प्रगति मैदान में नए आईईसीसी परिसर के विकास से भारत को एक वैश्विक व्यापार गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। यह व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे आर्थिक विकास और रोजगार सृजन होगा।

    उसने कहा कि यह छोटे और मध्यम उद्यमों के विकास का समर्थन करेगा और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअविश्वास प्रस्ताव: ‘इतनी तैयारी करो कि 2023 में…’, सच साबित हुई PM मोदी की भविष्यवाणी?
    Next Article आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में उतरे बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.