Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वाराणसी: CJI का आदेश- हाई कोर्ट में सुनवाई तक न की जाए ज्ञानवापी में खुदाई, सर्वे रहेगा जारी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    वाराणसी: CJI का आदेश- हाई कोर्ट में सुनवाई तक न की जाए ज्ञानवापी में खुदाई, सर्वे रहेगा जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    वाराणसी: CJI का आदेश- हाई कोर्ट में सुनवाई तक न की जाए ज्ञानवापी में खुदाई, सर्वे रहेगा जारी
    वाराणसी. उत्तर प्रदेश में वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में आज से सबसे बड़ा सर्वे शुरू हो गया है. ये वैज्ञानिक सर्वे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की 40 सदस्यीय टीम कर रही है. वजूखाने को छोड़कर परिसर में हर जगह का सर्वे जारी है. यह सर्वे वाराणसी जिला अदालत के आदेश पर हो रहा है. एएसआई को सर्वे की रिपोर्ट 4 अगस्त तक अदालत में सौंपनी है. सर्वे को लेकर प्रशासन सतर्क है और परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

     

     

    इसी बीच मुस्लिम पक्ष सर्वे रुकवाने की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, लेकिन इसी के साथ इस मामले की हाई कोर्ट में सुनवाई तक ASI को वहां पर किसी भी तरह की खुदाई न करने का निर्देश दिया. सुप्रीम कोर्ट में फिर से सुनवाई शुरू हुई तो CJI ने बताया कि अभी वहां खुदाई नहीं हो रही है. मुस्लिम पक्ष के वकील हुजैफा की मांग पर सीजेआई ने आदेश जारी करते हुए कहा कि मुस्लिम पक्ष के हाई कोर्ट में सुनवाई तक ज्ञानवापी में खुदाई न की जाए. हालांकि इस दौरान वीडियोग्राफी, रडार सर्वे और फोटोग्राफी जारी रहेगी.सीजेआई ने कहा कि हम स्पष्ट करते हैं कि ज्ञानवापी परिसर में खुदाई शुक्रवार तक नहीं की जाए. मुस्लिम पक्ष ने समय मांगा तो सीजेआई ने कहा कि हम आज दो बजे इसपर सुनवाई करेंगे तब तक यथा स्थिति रहेगी. हाई कोर्ट जाने के निर्देश पर मुस्लिम पक्ष के वकील ने कहा कि सर्वे कराया जाना आपके आदेश की अवमानना है, इसलिए आप कुछ दिनों के लिए रोक लगा दें. इसपर हिंदू पक्ष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो क्षेत्र सील किया है, उससे छेड़छाड़ नहीं की गई है. हिंदू पक्ष ने कहा कि ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा. सर्वे जीपीआर से हो रहा है.

     

     

     

    मुस्लिम पक्ष के वकील ने जब अपना पक्ष रखा तो सीजेआई ने उन्हें कहा कि 28 जुलाई को सुनवाई की जाएगी. जब मुस्लिम पक्ष के वकील ने सर्वे के जिला जज के आदेश पर रोक लगाने की मांग की तो सीजेआई ने कहा कि इसके लिए आप हाई कोर्ट जाइए. मुस्लिम पक्ष के वकील हुजैदा अहमदी का कहना है कि अंजुमन इंतजामिया कमेटी कि ओर से ज्ञानवापी मस्जिद के एएसआई सर्वे के जिला जज के आदेश पर तत्काल रोक लगाने कि मांग की जाएगी.ज्ञानवापी पर हो रहे सर्वे के बीच वकील हरिशंकर जैन ने दावा किया है कि हिंदू पक्ष का दावा मजबूत है और इस सर्वे के बाद वो साबित भी हो जाएगा. उन्होंने कहा कि कोर्ट सारी चीजें देखे और फिर फैसला लेगा. इसी दौरान मुस्लिम पक्ष पर हमलावर होते हुए जैन ने कहा कि मस्जिद कह देने से मस्जिद नहीं हो जाएगी. नमाज पढ़ने से ही कोई जगह मस्जिद नहीं हो जाएगी. मंदिर तोड़ कर उसके ढांचे पर मस्जिद बनाने से मस्जिद नहीं हो जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगढ़वा : विकास दुबे ने 21 हजार रुपए नकद प्रदान कर किया सहयोग
    Next Article सूडान में व‍िमान क्रैश, 4 सैन‍िकों समेत 9 की मौत

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.